स्टॉक मार्केट्स के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 6 फीसदी नीचे हैं। वैल्यूएशन को लेकर चिंता अब भी बनी हुई है। इसके बावजूद मार्केट में निवेश के मौके हैं। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने एक रिपोर्ट पेश की है, जिसमें कुछ ब्लूचिप स्टॉक्स के बारे में बताया गया है। इसमें उन स्टॉक्स के बारे में चर्चा की गई है, जो अपने ऑल-टाइम हाई से काफी गिर चुके हैं। ये कंपनियां अपने स्ट्रेंथ के लिए जानी जाती हैं। यह गिरावट इन स्टॉक्स में निवेश का बड़ा मौका है।
इस रिपोर्ट में Adani Enterprises, SBI Cards, Tata Elxsi, Avenue Supermarts और Asian Paints जैसे दिग्गज स्टॉक्स के नाम शामिल हैं। इन स्टॉक्स की कीमतें अपने 5 साल के हाई से 30-80 फीसदी तक गिर चुकी हैं। JM Financial ने भी अपनी स्ट्रेटेजी रिपोर्ट में उन स्टॉक्स के बारे में बताया है, जिनका प्रदर्शन साल 2025 में शानदार रह सकता है। इस लिस्ट में 12 स्टॉक्स हैं। इनमें Maruti Suzuki, Axis Bank, Havells और BHEL जैसी मजबूत कंपनियां शामिल हैं।
इन दोनों ब्रोकरेज फर्मों की रिपोर्ट से यह साफ हो जाता है कि पिछले दो महीने से मार्केट में जारी गिरावट के बीच भी निवेश के मौकों की कमी नहीं है। निवेशकों को उन क्वालिटी स्टॉक्स पर नजर रखने की जरूरत है, जिनमें गिरावट पर खरीदारी का शानदार मौके बनेंगे। मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि ऐसे स्टॉक्स की पहचान करें, जिनकी काफी पिटाई हो चुकी है। यह जानने की कोशिश करें कि गिरावट क्यों आई। रिकवरी के ट्रिगर्स पर नजर रखें। फिर, वैल्यूएशन अट्रैक्टिव लेवल पर आ जाने पर इनवेस्ट करें।
पीएनसी इंफ्राटेक के शेयर 11 दिसंबर को 11.8 फीसदी के उछाल के साथ 346.25 रुपये पर बंद हुए। इसकी वजह यह है कि कंपनी ने एनएचएआई के एक प्रोजेक्ट को तय समय से पहले पूरा कर लिया है, जिसके लिए उसे 4.4 करोड़ रुपये का बोनस मिला है। बुल्स का कहना है कि कंपनी का ऑर्डर बुक स्ट्रॉन्ग है। FY25 की पहली छमाही में ही कंपनी के पास FY24 के मुकाबले ज्यादा ऑर्डर हैं। FY25 की दूसरी छमाही में सरकार के पूंजीगत खर्च बढ़ाने के आसार है। यह PNC Infratech की ग्रोथ के लिए पॉजिटिव होगा। बेयर्स का कहना है कि MORTH की तरफ से कंपनी के किसी नए टेंडर में हिस्सा लेने पर एक साल के लिए बैन लगा दिया गया था। इसे लेकर कुछ अनिश्चितता दिख रही है।
एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 11 दिसंबर को 2.6 फीसदी गिरकर 3,718 रुपये पर बंद हुए। इसकी वजह Goldman Sachs की रिपोर्ट है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का टारगेट प्राइस घटाकर 3,425 रुपये कर दिया है। पहले उसने 4,000 रुपये का टारगेट प्राइस दिया था। ब्रोकरेज फर्म ने Avenue Supermarts के शेयरों को बेचने की अपनी सलाह भी बनाए रखी है। बुल्स का कहना है कि विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने DMart का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद जताई है। सीएलएसए का कहना है कि कंपनी प्राइवेट लेबल्स पर फोकस बढ़ा रही है। इससे उसे प्रतिस्पर्धा का सामना करने में मदद मिलेगी। प्राइवेट लेबल्स ऐसे ब्रांड्स हैं, जो रिटेल स्टोर की तरफ से बनाए और बेचे जाते हैं।
यह भी पढ़ें: Budget 2025 : बजट में घरेलू एल्युमिनियम इंडस्ट्री को मिल सकती है बड़ी राहत, तैयार माल पर ड्यूटी बढ़ाने की तैयारी-सूत्र
यह स्टॉक 11 दिसंबर को 9.4 फीसदी चढ़कर 784.50 रुपये पर बंद हुआ। Awfis Space Solutions के 85.3 लाख शेयरों के सौदे की खबर से यह तेजी आई। कंपनी के मैनेजमेंट का मानना है कि इंडिया में ऑफिस स्पेस की डिमांड स्ट्रॉन्ग बने रहने की उम्मीद है। कंपनी टियर 2 शहरों में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रही है। पिछले 12 महीनों में 9 शहरों में इसके सेंटर्स की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। कुछ मार्केट्स में कंपनी को सप्लाई के मामले में बाधा का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर शॉर्ट टर्म में इसकी ग्रोथ पर पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर : मनीकंट्रोल डॉट कॉम पर दी गई सलाह एक्सपर्ट्स की अपनी राय होती है। यह वेबसाइट या इसका मैनेजमेंट इसके लिए जिम्मेदार नहीं है। रीडर्स को इनवेस्टमेंट से जुड़ा कोई फैसला अपने इनवेस्टमेंट एडवाइजर से बातचीत के बाद लेना चाहिए।