Dr Reddys share price : नतीजों के बाद डॉ रेड्डीज में शानदार तेजी देखी जा रही है। तीसरी तिमाही में डॉक्टर रेड्डीज के नतीजे अनुमान से कहीं अच्छे रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 14 फीसदी घटा है लेकिन रेवेन्यू में 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन का आंकड़ा भी उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है। नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज भी बुलिश है। इसके चलते आज इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल एनएसई पर ये शेयर 64.80 रुपए यानी 5.60 फीसदी की तेजी लेकर 1222 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,224.50 रुपए का है।
DRL की मैनेजमेंट कमेंट्री
कंपनी मैनेजमेंट का कहना है कि US को छोड़कर दूसरे मार्केट में डबल डिजिट ग्रोथ संभव है। वहीं, भारतीय कारोबार में 15–16% ग्रोथ की उम्मीद है। मई 2026 तक Semaglutide का कनाडा में लॉन्च संभव है। Semaglutide को 80 मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। भारत में मार्च तक Semaglutide का लॉन्च संभव है।
ब्रोकर्स भी शेयर पर बुलिश
डॉ रेड्डीज पर ब्रोकरेज भी बुलिश नजर आ रहे हैं। HSBC ने स्टॉक पर BUY कॉल देते हुए 1435 रुपए का टारगेट दिया है। उसका कहना है कि भारत में मजबूत सेल्स से Q3 नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। अब कनाडा में Semaglutide जेनेरिक की मंजूरी पर फोकस होगा। कंपनी ने Abatacept बायोसिमिलर की समीक्षा के लिए US FDA के पास अर्जी दी है।
CLSA ने डॉ रेड्डीज पर अपनी रेटिंग बढ़ा कर Hold कॉल दी है। इसने स्टॉक का टारगेट भी बढ़ा कर 1,210 रुपए कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी के Q3 नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। EMs और भारत में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है। Semaglutide को भारत में मंजूरी मिल गई है। 21 मार्च को इसका लॉन्च संभव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।