Get App

चार दिनों में 20% की गिरावट, शेयरहोल्डर्स में इकलौते म्युचुअल फंड और Bajaj Finance ने भी बेचा यह शेयर

Stock Market News: करीब तीन साल पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई इस दिग्गज कंपनी के शेयर चार दिनों में करीब 20% टूट गए तो हाहाकार मच गया। अब यह आईपीओ प्राइस से 41% से अधिक डाउनसाइड है। इस कंपनी में पैसे लगाने वाली इकलौती म्युचुअल फंड ने भी अपनी हिस्सेदारी हल्की कर ली है। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो मं है और इसमें बिकवाली का भारी दबाव क्यों है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 07, 2025 पर 7:45 AM
चार दिनों में 20% की गिरावट, शेयरहोल्डर्स में इकलौते म्युचुअल फंड और Bajaj Finance ने भी बेचा यह शेयर
Dreamfolks Services Share Price: एयरपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयर चार कारोबारी दिनों में 20% टूटकर आईपीओ प्राइस से अब 41% से अधिक नीचे आ गए।

Dreamfolks Services Share Price: एयरपोर्ट से जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने वाली ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयर चार कारोबारी दिनों में 20% टूटकर आईपीओ प्राइस से अब 41% से अधिक नीचे आ गए। इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव कंपनी के कारोबारी सेगमेंट में कॉम्पटीशन की बढ़ती चिंताओं के चलते आया। इस चिंता के बीच मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड, कंपनी ने निवेश करने वाला इकलौता म्युचुअल फंड और बजाज फाइनेंस ने भी अपनी हिस्सेदारी हल्की कर ली है। इसके शेयरों की बात करें तो शुक्रवार 4 जुलाई को बीएसई पर यह 12.13% की गिरावट के साथ ₹190.90 पर बंद हुआ था। इसके शेयर करीब तीन साल पहले आईपीओ निवेशकों को ₹326 के भाव पर जारी हुए थे।

कितने-कितने शेयर बेचे Dreamfolks Services के?

एक्सचेंज पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड और बजाज फाइनेंस ने शुक्रवार को ड्रीमफोक्स सर्विसेज के शेयर बेचे। मोतीलाल ओसवाल म्युचुअल फंड ने ₹211.14 के भाव पर इसके 2.7 लाख शेयर यानी 0.5% हिस्सेदारी बेची। मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक मोतीलाल ओसवाल फंड के पास इसके 16,61,694 शेयर थे यानी 3.12% हिस्सेदारी थी। बजाज फाइनेंस की बात करें तो इसका नाम शेयरहोल्डिंग पैटर्न में दिख नहीं रहा, यानी कि मार्च तिमाही के आखिरी में कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 1% से कम थी। बजाज फाइनेंस ने इसके 3.09 लाख शेयर यानी 0.58% हिस्सेदारी ₹196.32 के औसत भाव पर बेच दिया।

क्यों है बिकवाली का दबाव?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें