Global Market: गिफ्ट निफ्टी फ्लैट शुरुआत हुई है। FIIs की कैश में बिकवाली जारी है, लेकिन F&O में थोड़े पॉजिटिव संकेत दिए है। वहीं टेस्ला में 22% के उछाल की बदौलत नैस्डैक कल बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा। लेकिन डाओ जोंस में हल्का दबाव रहा। कल अमेरिकी बाजारों में उतार चढ़ाव दिखा। डाओ जोन्स लगातार चौथे दिन गिरकर बंद हुआ । कल नैस्डेक, S&P500 चढ़कर बंद हुआ। IBM, बोइंग ने डाओ जोन्स पर दबाव बनाया।
इस हफ्ते पहली बार S&P500 इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स 200-DMA के पार निकला है। S&P500 ने 6 महीनों में 7% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
कमजोर नतीजों से IBM का शेयर 6% गिरा जबकि हनीवेल ने भी Q3 के कमजोर नतीजे पेश किए और स्टॉक 5 फीसदी गिरकर बंद हुआ। बोइंग का शेयर कल करीब 2% गिरकर बंद हुआ।
Q3 नतीजों के बाद कंपनी का शेयर 22% चढ़ा । 2013 के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा तेजी आई । बता दें कि कंपनी का आईपीओ 2010 में आया था । IPO आने के बाद लगातार 2 दिनों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
टेस्ला पर एनालिस्टों की राय
ड्यूश बैंक ने कहा कि गाड़ियों की बिक्री 10-15% बढ़ने की उम्मीद है। मस्क ने 20-30% की तेजी का अनुमान जताया था। वहीं मॉर्गन स्टैनली ने गाड़ियों की डिलिवरी 14% बढ़ने की उम्मीद जताई। डिलिवरी में तेजी सस्ते मॉडल लॉन्च पर निर्भर है। बर्नस्टीन ने कहा कि रोबोटैक्सिस को अपग्रेड करने में परेशानी होगी। रेगुलेटरी, टेक्नोलॉजी बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 18.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.98 फीसदी की गिरावट के साथ 37,771.79 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.53 फीसदी चढ़कर 23,315.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ 20,641.54 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.42फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 3,284.79 के स्तर पर दिख रहा है।