Market next week : Small-Cap index में सुस्ती के बावजूद इन छोटे शेयरों ने दिया डबल डिजिट रिटर्न, जानें अगले हफ्ते कैसी रह सकती है बाजार की चाल
बीते सप्ताह के दौरान बीएसई लार्ज-कैप, मिड-कैप और बीएसई स्मॉल-कैप सूचकांक में 0.2-0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। चीन की जवाबी कार्रवाई के बाद अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के बीच उठापटक भरे सप्ताह में ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्सों के अनुरूप प्रदर्शन किया
MoneyControl News
अपडेटेड Apr 13, 2025 पर 9:01 AM
एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि जब तक निफ्टी निर्णायक रूप से 23,000 से ऊपर नहीं चला जाता, तब तक कमजोरी का ट्रेंड कायम रहेगा।
चीन की जवाबी कार्रवाई के बाद अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर के बीच उठापटक भरे सप्ताह में ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्सों के अनुरूप प्रदर्शन किया। हालांकि,जब अमेरिका ने चीन को छोड़कर अधिकांश देशों के लिए टैरिफ बढ़ोतरी पर 90 दिनों की रोक की घोषणा की तब सप्ताह के अंत में कुछ राहत मिली। बीते सप्ताह के दौरान बीएसई लार्ज-कैप, मिड-कैप और बीएसई स्मॉल-कैप सूचकांक में 0.2-0.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
सप्ताह के दौरान बीएसई सेंसेक्स 207.43 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 75,157.26 पर और निफ्टी 75.9 अंक या 0.33 प्रतिशत गिरकर 22,828.55 पर बंद हुआ। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 4 प्रतिशत की गिरावट आई, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 3 प्रतिशत की गिरावट आई, निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2.3 प्रतिशत की गिरावट आई, निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। दूसरी ओर निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल और एफएमसीजी में 3 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने बीते सप्ताह अपनी बिकवाली बढ़ा दी तथा उन्होंने 20,911.30 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 21,955.62 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जेनसोल इंजीनियरिंग, जिंदल ड्रिलिंग इंडस्ट्रीज, यूनिकेम लैबोरेटरीज, थेमिस मेडिकेयर, वक्रांगी, टाइम टेक्नोप्लास्ट, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट इंडिया, नवकार कॉरपोरेशन, रेनेसां ग्लोबल, जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स, काबरा एक्सट्रूज़न टेक्निक, सूरज एस्टेट डेवलपर्स, डीईई डेवलपमेंट इंजीनियर्स, यूनिवर्सल केबल्स, इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस, कैरारो इंडिया, एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज में 10-18 फीसदी की गिरावट आई।
दूसरी ओर, एनएसीएल इंडस्ट्रीज, हैम्पटन स्काई रियल्टी, राजू इंजीनियर्स, बीएल कश्यप एंड संस, राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर, आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज, साधना नाइट्रोकेम, सेनको गोल्ड, अवंती फीड्स और ज्योति लैब्स के शेयरों में 10-21 फीसदी की तेजी आई।
कोटक सिक्योरिटीज के वीपी-टेक्निकल रिसर्च अमोल अठावले का कहना कि मौजूदा बाजार की बनावट बेहद अस्थिर और अनिश्चित है। ऐसे में लेवल-आधारित ट्रेडिंग पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए अच्छी रणनीति होगी। निकट भविष्य में, 50-डे और 20-डे SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) या 23,000/75800 का जोन अहम रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करेंगे। नीचे की ओर, रिट्रेसमेंट सपोर्ट 22,500/74200 पर स्थित है। तकनीकी सेटअप से संकेत मिलता है कि जब तक बाजार 22,500/74200 से ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक पुलबैक फॉर्मेशन जारी रहने की संभावना है।
अगर बाजार 23,000/75800 के पार चला जाता है, तो फिर 23,200/76400 का स्तर भी मुमकिन है। इसके विपरीत, अगर यह 22,500/74200 से नीचे गिरता है,तो मार्केट सेंटीमेंट निगेटिव हो सकता है और ट्रेडर अपनी लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकल सकते हैं।
एलकेपी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ तकनीकी विश्लेषक रूपक डे का कहना है कि निफ्टी को डेली टाइम फ्रेम पर 21-ईएमए के आसपास रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ा, जिससे यह दिन के उच्चतम स्तर से नीचे बंद हुआ। जब तक निफ्टी निर्णायक रूप से 23,000 से ऊपर नहीं चला जाता, तब तक कमजोरी का ट्रेंड कायम रहेगा। नीचे की ओर निफ्टी के लिए 22,750 पर सपोर्ट है। इस स्तर से नीचे का ब्रेक मंदी की भावना को तेज कर सकता है। इसके विपरीत, 23,000 से ऊपर का निर्णायक कदम 23,500 की ओर रैली को ट्रिगर कर सकता है। आरएसआई में दिख रहा पॉजिटि डाइवर्जेंस भी अच्छा संकेत है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।