EaseMyTrip News: ईवी मैनुफैक्चरिंग के बाद अब मेडिकल टूरिज्म में एंट्री का प्लान, शेयरों पर अभी नहीं दिखा पॉजिटिव असर

Easy Trip Planners Share Price: ऑनलाइन ट्रैवल सर्विसेज मुहैया कराने वाली ईजमायट्रिप की पैरेंट कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स ने मेडिकल टूरिज्म इंडस्ट्री में एंट्री मार रही है। कंपनी ने खुलासा किया कि इसके बोर्ड ने 60 करोड़ रुपये में रोल्निड इंटरनेशनल की 30 फीसदी और 30 करोड़ रुपये में पीफ्लेज होम हेल्थकेयरर सेंटर की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 3:53 PM
इस महीने की शुरुआत में Easy Trip Planners ने ईवी मैनुफैक्चरिंग से जुड़ी योजना का ऐलान किया था। इसके बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत यह इलेक्ट्रिक बस बनाने के लिए पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बनाएगी।

Easy Trip Planners Share Price: ऑनलाइन ट्रैवल सर्विसेज मुहैया कराने वाली ईजमायट्रिप की पैरेंट कंपनी ईजी ट्रिप प्लानर्स ने मेडिकल टूरिज्म इंडस्ट्री में एंट्री मार रही है। कंपनी ने खुलासा किया कि इसके बोर्ड ने 60 करोड़ रुपये में रोल्निड इंटरनेशनल की 30 फीसदी और 30 करोड़ रुपये में पीफ्लेज होम हेल्थकेयरर सेंटर की 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि शेयरों पर अभी इसका कुछ खास असर नहीं दिखा और आज BSE पर यह 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 41.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 42.95 रुपये की ऊंचाई और 41.30 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था।

रोलिन्स इंटरनेशनल के लिए कंपनी इक्विटी शेयर स्वैप के जरिए सब्सक्रिप्शन अमाउंट का पेमेंट करेगी यानी कि कंपनी प्रिफरेंशियल बेसिस पर अपना फुल्ली पेड-अप इक्विटी शेयर जारी करेगी। पीफ्लेज होम हेल्थकेयर सेंटर के लिए कंपनी कुछ शेयरहोल्डर्स से पहले ही 20 करोड़ रुपये के शेयर खरीद चुकी है और अब इक्विटी शेयर स्वैप बेसिस पर 10 करोड़ रुपये के नए शेयर सब्सक्राइब की है।

EV मैनुफैक्चरिंग में भी एंट्री की योजना


इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने ईवी मैनुफैक्चरिंग से जुड़ी योजना का ऐलान किया था। इसके बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत यह इलेक्ट्रिक बस बनाने के लिए पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बनाएगी। अभी इसे मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स की मंजूरी लेनी है। पिछले महीने कंपनी के को-फाउंडर प्रशांत पिट्टी ने सीएनबीसी-टीनी18 से बातचीत में कहा था कि कंपनी की योजना प्रॉफिट ग्रोथ को प्रॉयोरिटी में जारी रखने की है और इसका फोकस इंटरनेशनल मार्केट और नॉन-एयर ट्रैवल सर्विसेज में अपना दबदबा बढ़ाने पर है।

EaseMyTrip की कैसी है कारोबारी सेहत

ईजमायट्रिप के लिए चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही शानदार रही। जून तिमाही में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 23.1 फीसदी उछलकर 152.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान EBITDA भी 34.9% फीसदी बढ़कर 46.8 करोड़ रुपये, EBITDA मार्जिन 28 फीसदी से सुधरकर 30.7 फीसदी और नेट प्रॉफिट 30.9 फीसदी बढ़कर 33.9 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शेयरों की बात करें तो पिछले साल 26 अक्टूबर 2023 को इसके शेयर एक साल के निचले स्तर 37.01 रुपये पर था और 8 फरवरी 2024 को यह एक साल के हाई 54 रुपये पर पहुंच गया।

Tata Motors Block Deal: ब्लॉक डील के चलते शेयर धड़ाम, इस भाव पर हुई बिकवाली

Geojit Financial Shares: राइट इश्यू ने 4% से अधिक बढ़ाई चमक, फिर मुनाफावसूली के दबाव में शेयर धड़ाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।