Tata Motors Block Deal: ब्लॉक डील के चलते शेयर धड़ाम, इस भाव पर हुई बिकवाली

Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों की ब्लॉक डील ने इसके शेयरों पर कहर ढा दिया और यह करीब 3 फीसदी टूट गया। शेयरों ने संभलने की कोशिश की लेकिन यह अधिक संभल नहीं पाया। ब्लॉक डील के तहत टाटा मोटर्स के 1.9 करोड़ शेयरों का आज एक ब्लॉक डील के तहत लेन-देन हुआ जो कंपनी की 0.4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है

अपडेटेड Sep 17, 2024 पर 3:54 PM
टाटा मोटर्स के 1.9 करोड़ शेयरों की आज 970 रुपये के औसत भाव पर ब्लॉक डील हुई यानी कि सौदा 1758 करोड़ रुपये का पड़ा। इस सौदे के तहत ट्रस्ट डीड, टीएमएल सिक्योरिटीज ट्रस्ट ने 1.14 करोड़ शेयर बेचे।

Tata Motors Shares: टाटा मोटर्स के शेयरों की ब्लॉक डील ने इसके शेयरों पर कहर ढा दिया और यह करीब 3 फीसदी टूट गया। शेयरों ने संभलने की कोशिश की लेकिन यह अधिक संभल नहीं पाया। ब्लॉक डील के तहत टाटा मोटर्स के 1.9 करोड़ शेयरों का आज एक ब्लॉक डील के तहत लेन-देन हुआ जो कंपनी की 0.4 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इसके चलते शेयर 2.88 फीसदी टूटकर 959.70 रुपये के भाव पर आ गए। आज BSE पर यह 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 975.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस महीने टाटा मोटर्स के शेयर 13 फीसदी टूट चुके हैं। पिछले साल 4 अक्टूबर 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 608.45 रुपये पर था और 30 जुलाई 2024 को यह एक साल के हाई 1,179.05 रुपये पर था।

किस भाव पर हुई Tata Motors के शेयरों की ब्लॉक डील?

टाटा मोटर्स के 1.9 करोड़ शेयरों की आज 970 रुपये के औसत भाव पर ब्लॉक डील हुई यानी कि सौदा 1758 करोड़ रुपये का पड़ा। इस सौदे के तहत ट्रस्ट डीड, टीएमएल सिक्योरिटीज ट्रस्ट ने 1.14 करोड़ शेयर बेचे। इन्होंने ये शेयर फ्रैक्शनल शेयर एनटाइटलमेंट के डिस्ट्रीब्यूशन के उद्देश्य से ये शेयर बेचे हैं। एक्सिस ट्रस्टी अब इसके पैसों को बांटेगा। जून तिमाही के आखिरी में टाटा मोटर्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 41.86 फीसदी थी।


शेयरों को लेकर ब्रोकरेज का क्या है रुझान?

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने हाल ही में टाटा मोटर्स को सेल रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 825 रुपये फिक्स किया है। यूबीएस ने सवाल उठाया है कि क्या निवेशकों को इस बात को लेकर चिंतित होना चाहिए कि टाटा मोटर्स की ब्रिटिश इकाई जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने डिस्काउंट बढ़ा दिया है? डिफेंडर, रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट-जेएलआर के प्रीमियम मॉडल ने औसत बिक्री भाव में इजाफा किया है लेकिन अब इनकी मजबूत मांग में सुस्ती आनी शुरू हो गई है। इसका ऑर्डर बुक कोरोना महामारी के पहले के लेवल के नीचे आ चुका है और रेंज रोवर का डिस्काउंट जल्द और बढ़ सकता है। इसके अलावा ब्रोकरेज को जगुआर लेंड रोवर और टाटा की भारतीय पैसेंजर वीईकल सेगमेंट में मार्जिन स्लिपेज का भी डाउनसाइड रिस्क दिख रहा है।

किस भाव तक जाएगा Bajaj Housing Finance? लगातार दूसरे दिन शेयर अपर सर्किट पर, अब निवेश के लिए अपनाएं यह स्ट्रैटेजी

Geojit Financial Shares: राइट इश्यू ने 4% से अधिक बढ़ाई चमक, फिर मुनाफावसूली के दबाव में शेयर धड़ाम

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।