Get App

राजेश एक्सपोर्ट्स पर ED का छापा, SEBI के आरोपों के बाद लिया है एक्शन

Rajesh Exports ED Raid: गोल्ड ज्वेलरी एक्सपोर्टर कंपनी Rajesh Exports पर ED ने छापेमारी की है। यह कार्रवाई SEBI की रिपोर्ट के बाद हुई है, जिसमें फंड ट्रांसफर, प्रमोटर के निजी खाते के इस्तेमाल और कथित वित्तीय गड़बड़ियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए थे। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 6:22 PM
राजेश एक्सपोर्ट्स पर ED का छापा, SEBI के आरोपों के बाद लिया है एक्शन
सूत्रों के मुताबिक, ED की छापेमारी SEBI की रिपोर्ट में सामने आए आरोपों से जुड़ी हो सकती है।

देश की प्रमुख गोल्ड ज्वेलरी एक्सपोर्टर कंपनी Rajesh Exports Limited एक बार फिर जांच एजेंसियों के रडार पर है। सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को बेंगलुरु में कंपनी और उसके प्रमोटर्स से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की।

यह कार्रवाई सुबह शुरू हुई और रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी थी। ED की टीमें कंपनी और उससे जुड़े कई परिसरों में दस्तावेजों और लेन-देन की जांच कर रही थीं।

SEBI की रिपोर्ट के बाद बढ़ी जांच

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब कुछ दिन पहले ही Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स, इसके चेयरमैन राजेश मेहता और कुछ संबंधित संस्थाओं के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें