Get App

Edelweiss Securities की इस लॉर्जकैप महारात्ना स्टॉक में खरीद की सलाह, 12 महीने में छु सकता है 210 रुपये का स्तर

Edelweiss Securities ने कोल इंडिया पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नवंबर 2021 में कंपनी का कोल उत्पादन तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी और सालाना आधार पर 10.3 फीसदी बढ़ा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 04, 2021 पर 1:52 PM
Edelweiss Securities की इस लॉर्जकैप महारात्ना स्टॉक में खरीद की सलाह, 12 महीने में छु सकता है 210 रुपये का स्तर
ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि यह स्टॉक 156 रुपये के अपने वर्तमान स्तर से 12 महीनों में 210 रुपये का लेवल छुता नजर आ सकता है।

Edelweiss Securities ने कोल इंडिया के शेयरों में 210 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि यह स्टॉक 156 रुपये के अपने वर्तमान स्तर से 12 महीनों में 210 रुपये का लेवल छुता नजर आ सकता है।

सरकारी कोल माइनिंग कंपनी कोल इंडिया लिमिडेट दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है। कोल इंडिया एक महारात्ना कंपनी है। इसकी 7 मैन्युफैक्चरिंग ज्वाइंट वेचर है। जिनमें Eastern Coalfields Limited (ECL), Bharat Coking Coal Limited (BCCL), Central Coalfields Limited (CCL), Western Coalfields Limited (WCL) जैसे नाम शामिल है।

Cryptocurrency Prices today: क्रिप्टो मार्केट में गिरावट के बावजूद, Gifto में आई 54% की तेजी

Edelweiss Securities ने कोल इंडिया पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नवंबर 2021 में कंपनी का कोल उत्पादन तिमाही आधार पर 4.3 फीसदी और सालाना आधार पर 10.3 फीसदी बढ़ा है। नवंबर में इसका प्रोडक्शन रेट 1.79 MT प्रति दिन था। जो अब तक का सबसे उच्च स्तर था। कोयले की मांग में जबरदस्त तेजी बनी हुई है। जिसके चलते कंपनी की ऑफटेक रेट 1.89 प्रति दिन के जोरदार लेवल पर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें