Sensex Top-10 Companies M-Cap: 23 अक्टूबर को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते शेयर मार्केट में गिरावट का भारी रुझान दिखा। इस गिरावट में सेंसेक्स की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.55 लाख करोड़ से अधिक घट गया। इनमें भी सबसे अधिक झटका एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को लगा। अब बीएसई के 30 स्टॉक्स वाले सेंसेक्स की बात करें तो चार कारोबारी दिनों में यह 1,605.44 प्वाइंट्स यानी 2.15% टूट गया, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 546.15 प्वाइंट्स यानी 2.36% फिसल गया। पिछले कारोबारी हफ्ते दशहरा के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद था।
