Get App

Bitcoin 40,000 डॉलर छूने ही वाला था कि Musk के ब्रोकन हर्ट इमोजी Tweet ने कर दिया ‘खेल’, 2 Porn थीम्ड क्रिप्टो 170% चढ़े

Elon Musk के एक अन्य ट्वीट के कारण 2 एडल्ट थीम्ड क्रिप्टोकरेंसीज के भाग्य खुल गए और इसके शेयर 170% तक उछल गए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2021 पर 10:19 AM
Bitcoin 40,000 डॉलर छूने ही वाला था कि Musk के ब्रोकन हर्ट इमोजी Tweet ने कर दिया ‘खेल’, 2 Porn थीम्ड क्रिप्टो 170% चढ़े

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (Crypto Market) को समझना दिन-ब-दिन मुश्किल होता जा रहा है और यह अजीब तरीके से व्यवहार कर रहा है। Crypto Market के इस अजीबो-गरीब व्यवहार के पीछे Tesla के फाउंडर Elon Musk का बहुत बड़ा हाथ है।

Elon Musk क्रिप्टोकरेंसीज के भाग्य-विधाता बन गए हैं, उनके एक ट्वीट ने आज Bitcoin को फिर जमीन पर पटक दिया तो वहीं उनके दूसरे ट्वीट ने 2 पोर्न थीम्ड क्रिप्टोकरेंसी (Porn-themed Crptos) को एक दिन में ही 170% चढ़ा दिया।

आज दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन (Bitcoin) 40,000 डॉलर के आंकड़े छूने ही वाला था कि इस टोकन के लिए Musk के ब्रोकन हर्ट इमोजी वाले ट्वीट ने उसके साथ खेल कर दिया। Musk के ब्रोकन हर्ट इमोजी वाले ट्वीट के कारण आज Bitcoin की कीमतें 6% से अधिक टूट गई और इसकी कामत 39,300 डॉलर से गिरकर फिर 36,263 डॉलर पर आ गई।

Elon Musk ने अपने ट्वीट में #Bitcoin लिखकर उसके साथ एक ब्रोकन इमोजी पोस्ट किया। इस ट्वीट के बाद मस्क को फॉलोअर्स ने समझा कि मस्ट का बिटक्वाइन से दिल टूट गया है। इसके बाद 40,000 डॉलर के आंकड़े का तरफ बढ़ रहा बिटक्वाइन लुढ़कर 36,000 के स्तर पर आ गया। शाम 5.30 बजे Bitcoin 5.71% की गिरावट के साथ 36,555.46 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

एक तरफ मस्क के एक ट्वीट से Bitcoin जमीन पर आ गिरा, वहीं Elon Musk के एक अन्य ट्वीट के कारण 2 एडल्ट थीम्ड क्रिप्टोकरेंसीज के भाग्य खुल गए। मस्ट ने बिना किसी का नाम लिए ट्वीट किया- Canada, USA, Mexico, मस्क के इस ट्वीट से इनके फॉलोअर्स ने समझा कि वे इन तीनों देशों के पहले लेटर से शुरू होने वाले क्रिप्टोकरेंसी की तरफ इशारा कर रहे हैं। 

उनके समर्थकों ने इसका मतलब निकाला कि मस्क पोर्न इंडस्ट्री और एडल्ट कंटेंट इंडस्ट्री को सपोर्ट करने वाली क्रिप्टोकरेंसीज CumRocket जो कि CUMMIES नाम से ट्रेड करती है और CumInu में निवेश करने की तरफ इशारा कर रहे हैं। इसके बाद CumRocket की कामतें 150% से अधिक उछल गईं और CumInu तो एक दिन में ही 170%  उछल गया।

हालांकि, बाद में इन दोनों एडल्ट थीम्ड क्रिप्टो की कीमतों में थोड़ी कमी आई। शाम 5.30 बजे CumRocket 45% का तेजी के साथ 0.07104 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, CumInu 19% का तेजी के साथ 0.001488 डॉलर पर था। हालांकि, आज एलॉन मस्क की फेवरेट क्रिप्टोकरेंसी Dogecoin की कीमतें गिर गईं और यह 14% की ग्रावट के साथ 0.352470 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें