Get App

Emcure Pharma: नमिता थापर की कंपनी ने वजन घटाने वाली दवा की सस्ती, डोज के दाम 55% तक हुए कम

Emcure Pharma Share Price: एमक्योर फार्मा शार्क टैंक इंडिया में जज के तौर पर दिख चुकीं नमिता थापर की कंपनी है। यह जुलाई 2024 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। कंपनी में दिसंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 77.87 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 03, 2026 पर 9:39 AM
Emcure Pharma: नमिता थापर की कंपनी ने वजन घटाने वाली दवा की सस्ती, डोज के दाम 55% तक हुए कम
नमिता थापर Emcure Pharma में होल टाइम डायरेक्टर हैं।

एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने अपनी वजन घटाने वाली दवा Poviztra की शुरुआती डोज की कीमत में 55% की भारी कटौती की है। इसका मकसद पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा मरीजों तक इसकी पहुंच बढ़ाना है। अब Poviztra (0.25 mg) की कीमत ₹3,999 प्रति माह होगी, जबकि पहले यह ₹8,790 प्रति माह थी। साप्ताहिक आधार पर नई कीमत ₹999 होगी। कीमत में यह बदलाव Poviztra की सभी डोज पर लागू होगा। सभी डोज की कीमतों में औसतन 47% की कटौती की गई है। इससे यह थेरेपी ज्यादा मरीजों के लिए ज्यादा किफायती हो जाएगी। कीमतों में यह बदलाव 3 अप्रैल, 2026 से लागू होगा।

Poviztra एक सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन है, जिसे हफ्ते में एक बार पेन डिवाइस के जरिए दिया जाता है। यह कई अलग-अलग मात्राओं में उपलब्ध है, जिनमें 0.25 mg, 0.5 mg, 1.0 mg, 1.7 mg और 2.4 mg की मेंटेनेंस डोज शामिल है। सेमाग्लूटाइड एक ऐसा प्रमाणित मॉलिक्यूल है, जिसका दुनिया भर में बड़े पैमाने पर क्लीनिकल यूज होता है। इसे एक तय डोज शेड्यूल के जरिए वजन घटाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इस कदम के साथ एमक्योर फार्मा का मकसद एक चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित (clinically established) थेरेपी तक पहुंच को बेहतर बनाना है। खासकर ऐसे समय में, जब भारत में मोटापा और उससे जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। कीमत में इस कटौती से उम्मीद है कि यह इलाज मरीजों के एक बहुत बड़े तबके की पहुंच में आ जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें