Emiac Tech IPO Listing: ब्रांड्स को बढ़ाने के लिए सर्विसेज देने वाली एमियाक टेक के शेयर आज बिकवाली के शुरुआती माहौल में भी 10% प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इसके आईपीओ को ओवरऑल 3 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹98 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹107.80 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 10% का लिस्टिंग गेन (Emiac Tech Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹111.00 पर पहुंच गया।
