EMS Shares: वाटर और सीवरेज से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने वाली ईएमएस लिमिटेड (पूर्व नाम ईएमएस इंफ्राकॉन) को यूपी जल निगम (शहरी) से करीब ₹104.05 करोड़ (जीएसटी अतिरिक्त) का प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने गुरुवार 14 अगस्त को इक्विटी मार्केट में कारोबार खत्म होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया कि इसे यूपी जल निगम (शहरी) से लेटर ऑफ एस्सेप्टेंस (LoA) मिल गया है। अब इसका असर सोमवार 18 अगस्त को जब स्टॉक मार्केट खुलेगा तो शेयरों पर दिख सकता है। फिलहाल यह ₹550.15 के भाव पर है जो इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार 14 अगस्त को बीएसई पर इसका क्लोजिंग प्राइस है।
