Engineers India को Indian Oil से मिला ₹106 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में दिखा एक्शन

Engineers India ने बताया कि उसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से ₹106 करोड़ का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को ओडिशा के पारादीप में पारादीप पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) सर्विसेज के फेज-I का ऑर्डर मिला है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 2:25 PM
Story continues below Advertisement
सरकारी कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के शेयरों में आज 13 फरवरी को करीब 2 फीसदी की तेजी आई।

Engineers India share: सरकारी कंपनी इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) के शेयरों में आज 13 फरवरी को करीब 2 फीसदी की तेजी आई। हालांकि, यह तेजी बरकरार नहीं रह सकी। इस समय यह स्टॉक BSE पर 0.56 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 167.45 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से ₹106 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में एक्शन देखने को मिला है। कंपनी का मार्केट कैप 9,411.40 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 304.00 रुपये और 52-वीक लो 148.50 रुपये है।

Engineers India को मिला नया ऑर्डर

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड ने बताया कि उसे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से ₹106 करोड़ का प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी को ओडिशा के पारादीप में पारादीप पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स प्रोजेक्ट के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC) सर्विसेज के फेज-I का ऑर्डर मिला है।


इस कॉन्ट्रैक्ट में ओवरऑल प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और मैनेजिंग प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (MPMC) सर्विसेज के साथ-साथ PP, IPA, EDC/VCM यूनिट्स और PDPC के तहत ऑफसाइट और यूटिलिटीज (O&U) कंपोनेंट्स के लिए स्पेसिफिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी (PMC-2) सर्विसेज शामिल हैं। EIL ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इस समझौते के लिए कुल अनुमानित कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू लगभग ₹106 करोड़ है और प्रोजेक्ट 10 महीने में पूरी होने वाली है।

पारादीप पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स, जो पारादीप में स्थित है, IOCL की एक बड़ी पहल है जिसका उद्देश्य देश की पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता बढ़ाना है। यह कॉम्प्लेक्स भारत में पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स की बढ़ती मांग को पूरा करने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रोजेक्ट के पहले चरण में, EIL पूरे प्रोजेक्ट के लिए मैनेजमेंट सर्विसेज प्रदान करेगा। साथ ही, यह कॉम्प्लेक्स के कई अहम यूनिट्स के लिए स्पेसिफिक मैनेजमेंट सपोर्ट भी देगा।

इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) एक प्रमुख इंजीनियरिंग कंसल्टेंसी और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी है। कंपनी को इस अहम प्रोजेक्ट के लिए हाई क्वालिटी कंसल्टेंसी और मैनेजमेंट सर्विसेज प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।