सोलर सेल के लिए सरकार जल्द नई ALMM लिस्ट जारी कर सकती है। इससे सोलर सेक्टर को मेगा पुश मिलने की उम्मीद है। नए नियम के तहत सोलर सेल के लिए ALMM की लिस्ट जारी होगी। ALMM यानी अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ मॉडल्स एंड मैन्युफैक्चरर्स ( Approved List Of Models & Manufacturers)। 1 जून 2026 से नए नियम लागू होंगे। पुराने नियम के मुताबिक पहले सोलर मॉड्यूल ही ALMM लिस्ट का हिस्सा थे। अब सोलर सेल भी इसका हिस्सा होंगे।
