एनवायरो इंफ्रा इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार, 12 मार्च को दिन में 11% तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 170 रुपये के हाई तक गया। बाद में 4 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 159.35 रुपये पर सेटल हुआ। दरअसल कंपनी को औरंगाबाद, बिहार में सीवरेज नेटवर्क के लिए 411.08 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने कहा कि उसे बुधवार को बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड से इस बारे में एक्सेप्टेंस लेटर मिला।
