EPACK Durable के शेयरों में आज 26 दिसंबर को 5 फीसदी तक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.75 फीसदी की बढ़त के साथ 496.35 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, कंपनी ने उस मीडिया रिपोर्ट पर सफाई दी है जिसमें कहा गया था कि चीन की टीवी बनाने वाली एक कंपनी ने EPACK Durable की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी में निवेश करने की योजना बनाई है। आज की इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4763 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 517 रुपये और 52-वीक लो 150.95 रुपये है।
