Equitas SFB Share Price: RBI की एक मंजूरी से 13% उछल गए शेयर, एक्सपर्ट्स ने इस टारगेट पर दी निवेश की सलाह

Equitas SFB के शेयरों में आज करीब 13 फीसदी की तेजी आई है

अपडेटेड Nov 17, 2022 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
इक्विटास होल्डिंग्स की सब्सिडियरी इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी डीएसपी इंवेस्टमेंट मैनेजर्स को बेचने के लिए केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल चुकी है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इक्विटास होल्डिंग्स की सब्सिडियरी इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank) की 9.99 फीसदी हिस्सेदारी डीएसपी इंवेस्टमेंट मैनेजर्स को बेचने के लिए केंद्रीय बैंक आरबीआई (RBI) की मंजूरी मिल चुकी है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद इक्विटास एसएफबी के शेयरों में खरीदारी बढ़ गई और इंट्रा-डे में बीएसई पर आज 17 नवंबर को यह करीब 13 फीसदी उछल गया। हालांकि प्रॉफिट बुकिंग के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई और यह 5.83 फीसदी की बढ़त के साथ 53.55 रुपये के भाव (Equitas SFB Share Price) पर बंद हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें अभी 31 फीसदी और तेजी का रूझान दिख रहा है। इसका मार्केट कैप 6,714.28 करोड़ रुपये है।

    Investment Strategy: अगले साल निवेश के लिए क्या होनी चाहिए स्ट्रेटजी? दुनिया की सात इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स यहां लगाएंगी पैसे

    जानकारी सामने आने के बाद बढ़ी खरीदारी


    इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में आरबीआई से मंजूरी मिलने की बात कही है। डीएसपी इंवेस्टमेंट मैनेजर्स इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर खरीदेगी। यह इसके इक्विटास होल्डिंग्स लिमिटेड में विलय के अलावा है। इसकी जानकारी सामने आने के बाद शेयरों में जबरदस्त खरीदारी बढ़ी और भाव 12.64 फीसदी उछलकर बीएसई पर 57 रुपये के भाव पर पहुंच गए। इसका रिकॉर्ड ऊंचा भाव 68.10 रुपये जो पिछले साल 25 नवंबर 2021 को टच हुआ था।

    Nykaa Share Price: तीन दिन में 17% टूट गए नायका के शेयर, यह बड़ा दांव भी नहीं आया काम

    एक्सपर्ट्स ने दी है निवेश की सलाह

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक को खरीदने की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस 70 रुपये फिक्स किया है जो मौजूदा भाव (Equitas SFB Share Price) से करीब 31 फीसदी अपसाइड है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक इसका वित्तीय प्रदर्शन आगे और सुधर सकता है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2022 में एसएफबी के एसेट क्वालिटी में सुधार जारी रहा। इसका ग्रॉस बैड लोन्स तिमाही आधार पर 4.1 फीसदी से गिरकर 3.9 फीसदी रह गया। नेट बैड लोन्स भी तिमाही आधार पर 2.15 फीसदी से फिसलकर 2 फीसदी पर आ गया।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।