Get App

Equitas SFB का शेयर 9% से ज्यादा उछला, बैंक ने बालाजी नुथलापाडी को अंतरिम CEO बनाने की घोषणा की

Equitas Small Finance Bank Share Price: चार दिनों में 19 फीसदी की भारी गिरावट के बाद इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (इक्विटास SFB) के शेयरों में बुधवार को उछाल आया। बैंक ने बालाजी नुथलापाडी को अंतरिम CEO नियुक्त करने की घोषणा की है

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 12:24 PM
Equitas SFB का शेयर 9% से ज्यादा उछला, बैंक ने बालाजी नुथलापाडी को अंतरिम CEO बनाने की घोषणा की
इक्विटास SFB के शेयरों में तेजी आई और BSE पर ये 8.8 फीसदी बढ़कर ₹57.27 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए।

Equitas Small Finance Bank Share Price: चार दिनों में 19 फीसदी की भारी गिरावट के बाद इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (इक्विटास SFB) के शेयरों में बुधवार को उछाल आया। बैंक ने बालाजी नुथलापाडी को अंतरिम CEO नियुक्त करने की घोषणा की है।

इस खबर के बाद इक्विटास SFB के शेयरों में तेजी आई और BSE पर ये 8.8 फीसदी बढ़कर ₹57.27 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते 29 अक्टूबर को P. N. वासुदेवन के इस्तीफा देने के बाद, बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया था। इसके बाद के चार ट्रेडिंग सत्रों में शेयर 19 फीसदी तक गिर गए थे।

बैंक ने 3 नवंबर को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 'नॉमिनेशन एंड रेमुनरेशन कमिटी' की सिफारिश के आधार पर बालाजी नुथलापाडी को अंतरिम CEO नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। बालाजी नुथलापाडी अभी बैंक में होल-टाइम डायरेक्टर (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के तौर पर काम कर रहे हैं। यह नियुक्ति RBI की मंजूरी मिलने के बाद प्रभावी होगी।

P. N. वासुदेवन ने अपने इस्तीफे के पीछे का कारण यह बताया कि उनकी बेटी के एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) से जुड़े होने के कारण, निवेशकों को हितों के टकराव (conflict of interest) की आशंका थी, जिसे लेकर वे लगातार चिंता जता रहे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें