Get App

Esconet Tech IPO Listing: ₹84 का शेयर ₹290 पर लिस्ट, फिर मुनाफावसूली के दबाव में लोअर सर्किट

Esconet Tech IPO Listing: एस्कोनेट टेक के IPO को बहुत तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 507 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। अब इसकी लिस्टिंग भी धमाकेदार रही और पहले ही निवेशकों का पैसा तीन गुना से अधिक बढ़ गया। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कि IPO के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Feb 23, 2024 पर 4:58 PM
Esconet Tech IPO Listing: ₹84 का शेयर ₹290 पर लिस्ट, फिर मुनाफावसूली के दबाव में लोअर सर्किट
Esconet Tech IPO Listing: एस्कोनेट टेक का 28.22 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-20 फरवरी तक खुला था। आज इसके शेयरों की NSE SME पर एंट्री हुई है।

Esconet Tech IPO Listing: स्टोरेज सर्वर्स, नेटवर्क सिक्योरिटी, वर्चुअलाइजेशन और डेटा प्रोटेक्शन सर्विसेज मुहैया कराने वाली एस्कोनेट टेक (Esconet Tech) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 507 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 84 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 290 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 245 फीसदी से अधिक लिस्टिंग गेन (Esconet Tech Listing Gain) मिला। हालांकि इस शानदार एंट्री के बाद मुनाफावसूली का दबाव पड़ा और शेयर फिसल गए। फिसलकर यह 275.50 रुपये (Esconet Tech Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक करीब 228 फीसदी मुनाफे में हैं।

Esconet Tech IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एस्कोनेट टेक का 28.22 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 16-20 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह इश्यू 507.24 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 156.02 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 868.05 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 553.02 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 33.60 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, सब्सिडियरी जीक्लाउड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें