Interiors and More IPO Listing: ऑर्टफिशियल फूल बेचने वाली इंटीरियर्स का रियल धमाका, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Interiors and More IPO Listing: इंटीरियर्स एंड मोर के शेयरों की आज मार्केट में धांसू एंट्री हुई। ऑर्टफिशियल फूल बेचने वाली इंटीरियर्स के शेयर 19% प्रीमियम पर लिस्ट होकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। इसके आईपीओ को निवेशकों को धांसू रिस्पांस मिला था। IPO के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Feb 23, 2024 पर 4:58 PM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Interiors and More IPO Listing: आर्टिफिशियल फूलों का आयात करने वाली (Interiors and More) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 11 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 227 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 270 रुपये के भाव पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को करीब 19 फीसदी लिस्टिंग गेन (Interiors and More Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह 283.50 रुपये (Interiors and More Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक करीब 25 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Atmastco IPO Listing: 18% प्रीमियम पर एंट्री के बाद और चढ़े शेयर, अपर सर्किट पर पहुंचकर थमी रफ्तार

    Interiors and More IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    इंटीरियर्स एंड मोर का 42 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 15-20 फरवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह इश्यू 11.22 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 3.54 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 30.32 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 7.41 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18,50,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।

    Esconet Tech IPO Listing: ₹84 का शेयर ₹290 पर लिस्ट, फिर मुनाफावसूली के दबाव में लोअर सर्किट


    Interiors and More के बारे में

    जून 2012 में बनी इंटीरियर्स एंड मोर ऑर्टिफिशियल फूलों को विदेशों से मंगाती है और बिक्री करती है। इसके अलावा यह घर और ऑफिसों के लिए डेकोरेशन के सामानों की भी बिक्री करती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 43.33 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में बढ़कर 1.04 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 5.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू भी सालाना 95 फीसदी से अधिक चक्रवृद्धि दर (CAGR) से उछलकर वित्त वर्ष 2023 में 25.27 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में कंपनी को 3.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 18.54 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।