14 नवंबर को ये 6 स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

M&M पर prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने STBT कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए M&M के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। इसमें 2700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 2811 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। हालांकि इसमें 2835 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 13, 2024 पर 6:36 PM
Story continues below Advertisement
Adani Ports पर manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने STBT कॉल देते हुए कहा कि इसमें 1250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: सेंसेक्स, निफ्टी लगातार पांचवें दिन गिरावट पर बंद हुए। आज के बाजार में सेंसेक्स 984 प्वाइंट गिरकर 77,691 बंद हुआ। निफ्टी 324 प्वाइंट गिरकर 23,569 बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के सभी 12 शेयरों में गिरावट नजर आई। रियल्टी, मेटल, ऑटो इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। बैंकिंग, फार्मा, IT इंडेक्स गिरकर बंद हुए। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का STBT कॉल - M&M

प्रकाश गाबा ने एसटीबीटी कॉल देते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2811 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 2700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2835 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का STBT कॉल - Escorts Kubota


अमित सेठ ने एसटीबीटी कॉल देते हुए एस्कॉर्ट्स कुबोटा में बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3504 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 3200 रुपये तक लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 3550 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का STBT कॉल - Balkrishna Industries

राजेश सातपुते ने कहा कि कल कमाई के लिए बालकृष्ण इंडस्ट्रीज के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 2677 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 2600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 2720 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

बाजार में आज फिर दिखी गिरावट, लेकिन मार्केट बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में कराई ट्रेडिंग, निवेशक होंगे मालामाल

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का STBT कॉल - Adani Ports

मानस जायसवाल ने कहा कि कल कमाई के लिए अदाणी पोर्ट्स के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 1294 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 1250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 1311 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का STBT कॉल - Hero MotoCorp

चंदन तापड़िया ने कहा कि कल कमाई के लिए हीरो मोटो कॉर्प के शेयर में बिकवाली करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 4537 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें 4615 रुपये का स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। इसमें 4350 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

Geojit Financial के गौरांग शाह का लॉन्ग टर्म कॉल - Tata Motors

गौरांग शाह ने कहा कि कल कमाई के लिए टाटा मोटर्स के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें मौजूदा स्तर 787 रुपये पर खरीदारी करें। मौजूदा मार्केट में जिन निवेशकों की रिस्क लेने की क्षमता है और जिनके लिए समय का कोई बंधन नहीं है। उन्हें इसमें अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।