हफ्ते के पहले दिन बिकवाली के चलते बाजार गिर कर बंद हुआ। मिडैकप और स्मॉलकैप में हालात और ज्यादा खराब देखने को मिले। दोनों इंडेक्स करीब 2% गिर गये। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 200 डेली मूविंग एवरेज के काफी करीब पहुंच गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली रही। सभी सेक्टरों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला। ऑटो, मेटल और रियल्टी में सबसे ज्यादा गिरावट नजर आई। कमजोर बाजार में स्विगी का धमाकेदार आगाज हुआ। इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर करीब 14 परसेंट ऊपर चढ़ गया। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने कोटक महिंद्रा बैंक, कमिंस, पिडीलाइट, कजारिया सेरामिक्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः Kotak Mahindra Bank
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक में नवंबर की एक्सपायरी वाली पुट खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1680 के स्ट्राइक वाली पुट 23.80 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 45 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 14 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से कमिंस के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 3250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 3380 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 3332 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः Pidilite
Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में पिडीलाइट पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2985 रुपये के स्तर पर बिकवाली कर सकते हैं। इसमें 3025 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2925 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Kajaria Ceramics
Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज कजारिया सेरामिक्स के स्टॉक में 1140 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 1600 रुपये के अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)