Eternal Share Price: इटरनल के शेयरों में आ सकती है तूफानी तेजी, 75 फीसदी चढ़ सकता है

इटरनल ने 22 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। गुरुवार को कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। सीएलएसए सहित कई ब्रोकरेज फर्मों ने आगे इटरनल के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। उन्होंने शेयर में बड़ी तेजी का भी अनुमान जताया है

अपडेटेड Jul 23, 2026 पर 3:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इटरनल का शेयर 23 जुलाई को 2 बजे 1.56 फीसदी चढ़कर 288.80 रुपये पर चल रहा था।

इटरनल के शेयरों में 23 जुलाई को तेजी दिखी। कंपनी ने 22 जुलाई को नतीजों का ऐलान किया था। कंपनी का प्रॉफिट एनालिस्ट्स के अनुमान से कम था। इसके बावजूद ब्रोकरेज फर्मों को इसके शेयर में तूफानी तेजी की उम्मीद है। इटरनल जौमेटो ब्रांड नाम से ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ऑपरेट करती है।

सीएलएसए ने बेहतर प्रदर्शन की जताई उम्मीद

विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इटरनल के शेयरों पर अपना पॉजिटिव नजरिया बनाए रखा है। उसका मानना है कि इटरनल के शेयरों में 75 फीसदी तेजी आ सकती है। इसकी वजह यह है कि फूड डिलीवरी के साथ ही क्विक कॉमर्स में कंपनी की ग्रोथ स्ट्रॉन्ग रही है। कंपनी का रेवेन्यू जून तिमाही में एनालिस्टस के अनुमान से ज्यादा रहा।


75 फीसदी चढ़ सकता है शेयर 

इटरनल के मैनेजमेंट ने कहा है कि क्विक कॉमर्स की डिमांड स्ट्रॉन्ग है। कंपनी ने ब्लिंकिट का लॉन्ग टर्म एडजस्टेड EBITDA मार्जिन टारगेट बढ़ाकर NOV का 6 फीसदी कर दिया है। जून तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के एग्जिक्यूशन पर सीएलएसए का भरोसा बढ़ा है। उसने शेयर के लिए 506 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि शेयर 22 जुलाई के 289 रुपये के अपने क्लोजिंग प्राइस से करीब 75 फीसदी चढ़ सकता है।

ब्रोकरेज फर्मों की शेयर पर ओवरवेट रेटिंग

जेपी मॉर्गन ने भी इटरनल के शेयर पर अपनी ओवरवेट रेटिंग बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 390 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि यह शेयर करीब 35 फीसदी चढ़ सकता है। जेफरीज ने भी इटरनल के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 415 रुपये का टारेगट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि शेयर करीब 43 फीसदी चढ़ सकता है।

इन ब्रोकरे फर्मों ने दी खरीदने की सलाह

नोमुरा ने भी इटरनल के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि शेयर 21 फीसदी चढ़ सकता है। जेफरीज की राय भी इटरनल के शेयरों पर पॉजिटिव है। उसने शेयर को खरीदने की सलाह दी है। इसका टारगेट प्राइस 415 रुपये दिया है। इससे शेयर में करीब 43 फीसदी तेजी आने का संकेत मिलता है।

यह भी पढ़ें: Stocks to Buy: ये 5 स्टॉक्स दे सकते हैं 62% तक रिटर्न, मोतीलाल ओसवाल ने खरीदने की सलाह दी

23 जुलाई को शेयर में दिखी तेजी 

इटरनल का शेयर 23 जुलाई को 2 बजे 1.56 फीसदी चढ़कर 288.80 रुपये पर चल रहा था। उधर, शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी 0.60 फीसदी यानी 143 अंक गिरकर 23,852 रुपये पर चल रहा था। सेंसेक्स 0.56 फीसदी यानी 462 अंक की कमजोरी के साथ 76,288 पर था। बैंक निफ्टी में 1.07 फीसदी का दबाव दिखा।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।