जोमैटो और ब्लिंकइट की पेरेंट कंपनी इटर्नल (Eternal) के शेयरों में दिन में 4.5 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 296.15 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 1 प्रतिशत बढ़त के साथ 286.70 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 4 गुना बढ़कर ₹92 करोड़ हो गया है। एक साल पहले मुनाफा ₹25 करोड़ था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹20,211 करोड़ रहा, जबकि जून 2025 तिमाही में यह ₹7,167 करोड़ था।
