Excellent Wires and Packaging IPO Listing: एक्सीलेंट नहीं रही लिस्टिंग, 5% डिस्काउंट पर शेयरों की एंट्री, फिर लोअर सर्किट ने दिया झटका

Excellent Wires and Packaging IPO Listing: एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग 'एक्सीलेंट' ब्रांड नाम के तहत वायर और वायर रोप बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स को तीन कैटेगरी में बांट सकते है-पीतल के तार और इसके सामान; स्टील के वायर और इसके सामान; पैकेजिंग प्रोडक्ट्स। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड Sep 19, 2024 पर 4:30 PM
Excellent Wires and Packaging IPO Listing: एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग का ₹12.60 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Excellent Wires and Packaging IPO Listing: पीतल और स्टील के प्रोडक्ट्स बनाने वाली एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। खुदरा निवेशकों के दम पर इसके आईपीओ को ओवरऑल 20 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत 90 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 85.00 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि आईपीओ निवेशकों की पूंजी 5.56 फीसदी घट गई। डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद टूटकर यह 80.75 रुपये (Excellent Wires and Packaging Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया। बाद में कुछ रिकवरी तो हुई लेकिन दिन के आखिरी तक आईपीओ निवेशक फायदे में नहीं आ पाए और यह 81.80 रुपये पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक अब 3.76 फीसदी घाटे में हैं।

Excellent Wires and Packaging IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग का ₹12.60 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 सितंबर तक खुला था। खुदरा निवेशकों के दम पर इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 20.37 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 32.00 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 14 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी जमीन खरीदने और बिल्डिंग बनाने, प्लांट और मशीनरी की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की बढ़ी हुई जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में करेगी।


Excellent Wires and Packaging के बारे में

मार्च 2021 में बनी एक्सीलेंट वायर्स एंड पैकेजिंग 'एक्सीलेंट' ब्रांड नाम के तहत वायर और वायर रोप बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स को तीन कैटेगरी में बांट सकते है-पीतल के तार और इसके सामान; स्टील के वायर और इसके सामान; पैकेजिंग प्रोडक्ट्स। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 4.73 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 10.43 लाख रुपये और वित्त वर्ष 2024 में 82.98 लाख रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 45 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 15.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Gold Price: अमेरिकी फेड के फैसले ने बढ़ाई गोल्ड की चमक, पहली बार भाव $2600 के पार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।