Get App

Exide Industries Q2 Results: मुनाफे में 65% का जबरदस्त उछाल, शेयर 7% चढ़ा

Exide Industries Q2 Results: बैटरी बनाने वाले कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Exide Industries) ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे और ऑपरेशनल मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है

Sujata Yadavअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 2:27 PM
Exide Industries Q2 Results: मुनाफे में 65% का जबरदस्त उछाल, शेयर  7% चढ़ा
कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के ₹4,364 करोड़ से 21.3% बढ़कर ₹5,292 करोड़ हो गया।

Exide Industries Q2 Results: बैटरी बनाने वाले कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Exide Industries) ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। सितंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे और ऑपरेशनल मोर्चे पर मजबूत प्रदर्शन किया है। यहीं वजह है कि नतीजों के बाद शेयरों में जोरदार उछाल आया और यह 7 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 371.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा।

कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल की इसी तिमाही के ₹4,364 करोड़ से 21.3% बढ़कर ₹5,292 करोड़ हो गया।

इस अवधि में नेट प्रॉफिट लगभग 65% बढ़कर ₹287 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹174 करोड़ था। अन्य आय में गिरावट और अन्य खर्चों में बढ़ोतरी के बावजूद, मजबूत ऑपरेटिंग प्रदर्शन और रेवेन्यू में बढ़ोतरी ने कंपनी के मुनाफे को बढ़ाने में मदद की।

इस तिमाही के लिए ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमोर्टाइजेशन से पहले की कमाई (EBITDA) ₹561 करोड़ रही, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 43.5% अधिक है। वहीं, मार्जिन 200 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 11% हो गया, जो पिछले साल 9% था। मैनेजमेंट ने बताया कि मार्जिन में इस बढ़ोतरी के पीछे लागत कम करने के उपाय, कीमतों में सोच-समझकर की गई वृद्धि और वॉल्यूम में बढ़ोतरी जैसे मुख्य कारण रहे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें