स्टॉक मार्केट के माहिर इनवेस्टर राकेश झुनझनवाला की नई एयरलाइन के लिए 70 विमान खरीदने की योजना

नई एयरलाइन को एविएशन मिनिस्ट्री से अनुमति मिल सकती है जिसमें झुनझुनवाला की 40% स्टेक हो सकता है

अपडेटेड Jul 29, 2021 पर 8:46 AM
Story continues below Advertisement

स्टॉक मार्केट के लोकप्रिय इनवेस्टर्स में शामिल राकेश झुनझुनवाला देश में एक नई एयरलाइन शुरू करना चाहते हैं और इसके लिए उनकी योजना चार वर्षों में 70 विमान खरीदने की है। उनका मानना है कि आने वाले वर्षों में हवाई सफर करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। झूनझुनवाला इस एयरलाइन में 3.5 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट कर सकते हैं और उनके पास इसमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

झुनझुनवाला को अगले 15 दिनों में एविएशन मिनिस्ट्री से इसके लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट मिलने की उम्मीद है।

इस अल्ट्रा-लो कॉस्ट एयरलाइन को Akasa Air कहा जाएगा। इसकी टीम में डेल्टा एयरलाइंस के एक पूर्व सीनियर एग्जिक्यूटिव शामिल हैं। इसके लिए ऐसे विमान खरीदे जाएंगे जिनकी कैपेसिटी 180 पैसेंजर्स की हो।

अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में 7 अरब डॉलर लगाने वाले मॉरीशस के चार फंड्स पर पहले भी लगे हैं आरोप

देश के एविएशन सेक्टर में किराए को लेकर कड़ी प्रतिस्पर्धा और अधिक कॉस्ट के कारण हाल के वर्षों में कुछ एयरलाइंस बंद हो चुकी हैं। इसे देखते हुए झुनझुनवाला का यह एक रिस्क वाला इनवेस्टमेंट माना जा रहा है।

महामारी की शुरुआत से पहले भी देश में एयरलाइंस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। किसी समय देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन रही किंगफिशर एयरलाइंस की उड़ानें 2012 में बंद हो गई थी और जेट एयरवेज को 2019 में वित्तीय मुश्किलों के कारण बंद करना पड़ा था।


दुनिया भर में एयर ट्रैवल की डिमांड कम हुई है। देश में एविएशन इंडस्ट्री के लिए मुश्किल दौर जल्द समाप्त होता नहीं दिख रहा क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बरकरार है।

टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के ज्वाइंट वेंचर वाली विस्तारा एयरलाइंस की विमानों की डिलीवरी को टालने के लिए बोइंग के साथ बातचीत चल रही है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो का जून तिमाही में नुकसान अनुमान से कहीं अधिक रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।


 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।