इन 7 स्टॉक्स में खरीदारी करने से होगी जोरदार कमाई, जानिये किन स्टॉक्स पर हैं एक्सपर्ट बुलिश
Indus Towers पर LKP Securities के रूपक डे ने 178 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 200 रुपये के लक्ष्य के लिए 173 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। RVNL पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 134 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 150 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा
MoneyControl News
अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 12:33 PM
Motherson Wiring पर 5Paisa.com की रुचित जैन ने 61 रुपये के लेवल पर 64 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते मुकाबले के लिए LKP Securities के रूपक डे, Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत और 5Paisa.com की रुचित जैन जुड़ गये हैं। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रुचित जैन के सुझाये स्टॉक्स ने 10% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर रूपक डे के सुझाये स्टॉक्स ने 6% का निगेटिव रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 7% का रिटर्न दिया।
KHILADI TOP TRADES
दूसरे कोराबारी दिन की रूपक डे की टॉप कॉल Jyothy Lab रही जिसने 9% का रिटर्न दिया
दूसरे कोराबारी दिन की प्रशांत सावंत की टॉप कॉल Adani Green रही जिसने 8% का रिटर्न दिया
दूसरे कोराबारी दिन की रुचित जैन की टॉप कॉल Motherson Wiring रही जिसने 4% का रिटर्न दिया
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Indus Towers
रूपक डे ने इसमें 178 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 173 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY RVNL
प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 134 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 150 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 124 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
रुचित जैन ने इस स्टॉक में 61 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 58 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 64 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP Securities के रूपक डे का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tanla Platforms
रूपक डे ने इसमें 1266 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1239 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY KEC International
प्रशांत सावंत ने इस स्टॉक में 676 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 730 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 645 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
5Paisa.com की रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Lux Industries
रुचित जैन ने इस स्टॉक में 1597 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1500 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1720 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
5Paisa.com की रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY GSFC
रुचित जैन ने इस स्टॉक में 170 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 166 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 185 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।