तीन दिनों के कंसोलिडेशन के बाद बाजार ने आज रफ्तार पकड़ी है। RIL जैसे दिग्गजों के दम पर निफ्टी 19800 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी में भी चौथाई परसेंट की तेजी दिखा रहा है। मिडकैप, BSE Small Cap ऑर ऑटो इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने आईटीसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने ग्रासिम में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा राजेश सातपुते ने एमसीएक्स पर दांव लगाया। जबकि आशीष माहेश्वरी ने जेन टेक्नोलॉजी पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः ITC
प्रशांत सावंत ने ITC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 475 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 14.00 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 24 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 9 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
सच्चितानंद उत्तेकर ने Grasim पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Grasim में 1844 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1855/1880 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1824 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः MCX
राजेश सातपुते ने MCX पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि MCX में 1713 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1780/1800 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1690 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Zen Technologies
आशीष माहेश्वरी ने मिडकैप सेगमेंट से Zen Technology का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Zen Technology के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 640 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर 750 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )