Experts views : निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव, 23250 के स्तर से ऊपर जाने पर बाजार में आ सकती है तेजी

Stock Market: रिबाउंड पर लगातार बन रहा बिकवाली का दबाव बताता है कि बाजार पर मंदड़ियों की मजबूत पकड़। इसके अलावा संभावित टैरिफ वॉर के जोखिम सहित दूसरी ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते ट्रेडरों के सतर्क रहने की संभावना है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 5:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market : वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार मिले-जुले संकेतों के बीच सपाट बंद हुआ

Market today : 13 फरवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट बंद हुए। निफ्टी 23000 से ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 32.11 अंक या 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 76,138.97 पर और निफ्टी 13.85 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 23,031.40 पर बंद हुआ। छह दिनों की गिरावट के बाद, 13 फरवरी के कारोबारी सत्र के पहले आधे भाग में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। उम्मीद से बेहतर महंगाई के आंकड़ों ने आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ दी है, इसी के चलते आज के कारोबारी सत्र के पहले आधे भाग में तेजी आई । लेकिन यह उत्साह ज़्यादा देर तक नहीं रहा। जैसे-जैसे वीकली एक्सपायरी करीब आती गई इंडेक्स की चाल धीमी पड़ती गई और अंत में सेंसेक्स निफ्टी सपाट बंद हुए।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि बुधवार को 22800 के निचले स्तर से ऊपर की ओर उछाल दिखाने के बाद,निफ्टी गुरुवार को इंट्राडे बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहा और दिन के अंत में 13 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। बढ़त के साथ खुलने के बाद, कारोबारी सत्र के शुरुआती हिस्से में बाजार में और तेजी आई। निफ्टी 23200 की बाधा को पार करने में कामयाब नहीं रहा। यह ऊपरी स्तरों से फिसल कर निचले स्तरों पर बंद हुआ।

डेली चार्ट पर एक स्मॉल रेड कैंडल बनी जिसकी ऊपरी छाया लंबी थी। तकनीकी रूप से देखें तो बाजार की ये हरकत ऊपर की ओर उछाल के लिए ताकत में कमी को दर्शाती है। निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड पॉजिटिव बना हुआ है। लेकिन बाजार में तत्काल बाधाओं को पार करने के लिए ताकत की कमी है। 23250 के स्तर से ऊपर जाने पर बाजार में तेजी आ सकती है। वहीं, 22800 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है।


Market outlook : सपाट बंद हुआ बाजार, जानिए 14 फरवरी को कैसी रह सकती है इसकी चाल

रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बाजार मिले-जुले संकेतों के बीच सपाट बंद हुआ। कारोबारी सत्र की शुरुआत सकारात्मक रही,लेकिन चुनिंदा दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली ने शुरुआती बढ़त को खत्म कर दिया। रिबाउंड पर लगातार बन रहा बिकवाली का दबाव बताता है कि बाजार पर मंदड़ियों की मजबूत पकड़। इसके अलावा संभावित टैरिफ वॉर के जोखिम सहित दूसरी ग्लोबल अनिश्चितताओं के चलते ट्रेडरों के सतर्क रहने की संभावना है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए अच्छे जोखिम प्रबंधन के साथ स्टॉक-विशिष्ट ट्रेडिंग रणनीति की सलाह होगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।