ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को कमाकर देंगे पैसा, एक हफ्ते में जोरदार कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Aegis Logistics पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 912 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 945 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। Devyani International पर Market Expert के अमित सेठ ने 201 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 225 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 12:46 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
SBI Life पर Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया ने 1435 रुपये के लेवल पर 1486 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Market Expert के अमित सेठ और Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीनों एक्सपर्ट्स ने आज बाजार के एक्शन को देखते हुए बाजार में बुलिश राय दी है। उन्होंने तीन-तीन स्टॉक्स ट्रेडिंग करने की सलाह दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये 9 स्टॉक्स निवेशकों को अच्छी कमाई करके दे सकते हैं। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aegis Logistics


ब्रिजेश ऐल ने इसमें 912 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 945 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 890 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Market Expert के अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Devyani International

अमित सेठ ने इस स्टॉक में 201 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 225 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 195 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः BUY SBI Life

जतिन गेड़िया ने इस स्टॉक में 1435 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1415 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1486 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Alembic Pharma

ब्रिजेश ऐल ने इसमें 1110 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 1160 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 1077 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Market Expert के अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Sapphire

अमित सेठ ने इस स्टॉक में 361 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 385 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 350 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दिखी रिकवरी, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः SELL HPCL

जतिन गेड़िया ने इस स्टॉक में 394 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 405 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 379 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Saregama

ब्रिजेश ऐल ने इसमें 578 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 610 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 543 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

Market Expert के अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Metropolis Health

अमित सेठ ने इस स्टॉक में 2020 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2120 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1960 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः SELL CONCOR

जतिन गेड़िया ने इस स्टॉक में 760 रुपये के लेवल पर बिकवाली करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 776 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 729 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।