हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच दिखी रिकवरी, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

M&M Financial के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 280 के स्ट्राइक वाली कॉल 10.60 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 5.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 06, 2025 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
Tilaknagar Industries पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 445 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में तेज उतार-चढ़ाव के बीच रिकवरी का मूड देखने को मिला। निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट से ज्यादा सुधरकर 24000 के करीब बंद हुआ। बैंक निफ्टी में दबाव कायम दिखाई दिया। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेज गिरावट नजर आई। INDIA VIX में 5% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने एमएंडएम फाइनेंशियल पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने पेटीएम पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए ओबेरॉय रियल्टी पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने तिलकनगर इंडस्ट्रीज पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः M&M Financial

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने M&M Financial के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 280 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 10.60 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 17 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 5.90 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Paytm Future


Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने Paytm में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Paytm में 999 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1023-1044 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 988 रुपये पर लगाएं।

Top Intraday Calls: आज इंट्राडे में इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद छह दिग्गजों ने खेला दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Oberoi Realty

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Oberoi Realty पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Oberoi Realty में 2279 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 2340 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2210 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Tilaknagar Industries

मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Tilaknagar Industries का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Tilaknagar Industries के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 445 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 500 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।