सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Market Expert के अमित सेठ और Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 6.3% का निगेटिव रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 5.8% का रिटर्न दिया। चौथे कोराबारी दिन की समाप्ति पर जतिन गेडिया के सुझाये स्टॉक्स ने 0.95% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।
Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Marico
ब्रिजेश ऐल ने इसमें 674 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 720 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 648 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Market Expert के अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Persistent Systems
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 6349 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 6500 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 6200 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः BUY Birlasoft
जतिन गेड़िया ने इस स्टॉक में 553 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 545 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 605 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Minda Corp
ब्रिजेश ऐल ने इसमें 526 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 560 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 518 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
Market Expert के अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Amber Enterprises
अमित सेठ ने इस स्टॉक में 8085 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 8300 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 7800 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Mirae Asset Sharekhan के जतिन गेड़िया का कमाईवाला स्टॉकः BUY Mazagon Dock
जतिन गेड़िया ने इस स्टॉक में 2250 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2205 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2400 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।