अगस्त सीरीज के पहले दिन बाजार में दबाव देखने को मिला। निफ्टी 19600 के करीब पहुंच गया। बाजार पर HDFC BANK, ICICI BANK, AXIS BANK और TCS के शेयर दबाव बना रहे हैं। लेकिन मिडकैप इंडेक्स आउटपरफॉर्म कर रहा है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने इंडियामार्ट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश सातपुते ने टाटा केमिकल्स में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने एबीबी इंडिया पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने अशोक लीलैंड पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndiaMart
प्रशांत सावंत ने IndiaMart के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 3100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 129 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 180 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 95 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
राजेश सातपुते ने Tata Chemicals पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Chemicals में 1008 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1030/1040 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 995 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः ABB India
प्रकाश गाबा ने ABB India पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि ABB India में 4479 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4560 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4440 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Ashok Leyland
गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Ashok Leyland का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Ashok Leyland के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 180 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर अच्छा रिटर्न देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )