आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को सेंसेक्स ने ताड़ासन करते हुए नया रिकॉर्ड स्तर छुआ। आज के दिन निफ्टी की भी रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। मिडैकप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। एनर्जी, PSE, इफ्रा शेयरों में खरीदारी रही। वहीं मेटल, FMCG, रियल्टी शेयरों पर दबाव देखा गया। सेंसेक्स 195 प्वाइंट चढ़कर 63,523 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 40 प्वाइंट चढ़कर 18,857 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी बैंक 93 प्वाइंट चढ़कर 43,859 पर बंद हुआ। बाजार के रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद और बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने ओएनजीसी, जीएनएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केईसी इंटरनेशनल के शेयर पर दांव लगाया।
