Rakesh Jhunjhunwala portfolio: 2021 में अप्रैल से जून की अवधि में राकेश झुनझुनवाला ने अपने पोर्टफोलियों में 3 नए स्टॉक जोड़े हैं। इसमें Steel Authority of India (SAIL), Indiabulls Housing Finance और Canara Bank के नाम शामिल है।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: 2021 में अप्रैल से जून की अवधि में राकेश झुनझुनवाला ने अपने पोर्टफोलियों में 3 नए स्टॉक जोड़े हैं। इसमें Steel Authority of India (SAIL), Indiabulls Housing Finance और Canara Bank के नाम शामिल है।
शेयर बाजार के दिग्गजों के मुताबिक इन तीनों शेयरों में से Canara Bank के शेयर इंमीडिएट शॉर्ट टर्म में 175 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
Emkay Global Securities के सिक्योरिटीज के आनंद दामा का कहना है कि दिसंबर 2020 में 109 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 20 बिलियन की फंड रेजिंग के पहले चरण के बाद केनरा बैंक ने इसी हफ्ते QIP के दूसरे चरण के जरिए 25 अरब रुपये और जुटाए हैं। यह फंड रेजिंग 149.3 रुपये प्रति शेयर के भाव पर की गई है।
उन्होंने आगे कहा कि इस कैपिटल रेजिंग से बैंक के कैपिटल रेश्यों में और मजबूती आएगी। आनंद दामा ने आगे कहा कि 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। हमारा मानना है कि मर्जर से जुड़ी सारी चिताएं अब बीती बात हो चुकी है। आगे बैंक के कारोबार और प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिलेगा।
Choice Broking के समीत बगड़िया का कहना है कि इस शेयर में वर्तमान भाव पर 165-175 रुपये के शॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 140 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाएं। उन्होंने आगे कहा कि अगर यह शेयर 175 रुपये का रजिस्टेंस तोड़ देता है तो आगे हमें यह 110 रुपये की तरफ भी जाता दिख सकता है।
Canara Bank के शेयर होल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो अप्रैल-जून 2021 तिमाही में राकेश झुनझुनवाला के पास केनरा बैंक के 2,88,50,000 शेयर थे। प्रतिशत में देखें तो यह हिस्सेदारी 1.59 फीसदी होती है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।