6 स्मॉल-कैप स्टॉक्स जिन्हें अभी खरीदना चाहिए, एक्सपर्ट्स ने दी दांव लगाने की सलाह

Smallcap Stocks to Buy: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के चलते, स्मॉल कैप स्टॉक्स की हाल में काफी पिटाई हुई है। इस कठिन समय में निवेशकों के लिए सबसे अच्छे स्मॉल-कैप स्टॉक्स कौन से हो सकते हैं, मनीकंट्रोल ने इसे लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और आनंठ राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एक्सपर्ट्स से राय ली। आइए जानते हैं इन दोनों एक्सपर्ट्स के बताए 3-3 स्मॉलकैप स्टॉक्स और उनके टारगेट प्राइस

अपडेटेड Aug 07, 2024 पर 8:56 PM
Story continues below Advertisement
Smallcap Stocks to Buy: स्मॉलकैप स्टॉक्स इस समय महंगे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं

Smallcap Stocks to Buy: ग्लोबल मार्केट में उतार-चढ़ाव के चलते, स्मॉल कैप स्टॉक्स की हाल में काफी पिटाई हुई है। इस हफ्ते की शुरुआत में यानी सोमवार 5 अगस्त को बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 4.21% गिर गया था। यह 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद की इसकी सबसे बड़ी गिरावट थी। इसके अलावा एक दिकक्त यह भी है स्मॉलकैप स्टॉक्स इस समय महंगे वैल्यूएशन पर कारोबार कर रहे हैं। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का पी/ई रेशियो इस समय 25.92 है, जो इसके 10 साल के औसत मल्टीपल 19.65 से कहीं ज्यादा है। इस कठिन समय में निवेशकों के लिए सबसे अच्छे स्मॉल-कैप स्टॉक्स कौन से हो सकते हैं, मनीकंट्रोल ने इसे लेकर मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज और आनंठ राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स के एक्सपर्ट्स से राय ली। आइए जानते हैं इन दोनों एक्सपर्ट्स के बताए तीन-तीन स्मॉलकैप स्टॉक्स और उनके टारगेट प्राइस

सबसे पहले, मोतीलाल ओसवाल की स्नेहा पोद्दार के बताए शेयरों पर बात करते हैं-

1. ग्रैन्यूएल इंडिया (Granules India)

कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान अमेरिका में अपनी बिक्री के 20 फीसदी बढ़ने का अनुमान जताया है। साथ ही इसके EBITDA मार्जिन के 22 से 23% के बीच रहने का अनुमान है। इसके अलावा कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग प्रॉसेस को मजबूत करने के लिए बैकवर्ड इंटीग्रेशन कर रही है। मोतीलाल ओसवाल ने इस स्टॉक के लिए 680 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।


2. सेनको गोल्ड (Senco Gold)

ब्रोकरेज ने इसे 1,350 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह रिटेल ज्वैलरी मार्केट की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी के पास भारत में 159 स्टोर्स का मजबूत नेटवर्क है और इसका 75% रेवेन्यू अभी पूर्वी भारत से आता है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 तक 34 और स्टोर्स खोलने का अनुमान जताया है, जिससे इसकी ग्रोथ मजबूत बने रहने की उम्मीद है।

3. केएनआर कंस्ट्रक्शन (KNR Constructions)

ब्रोकरेज ने इसे 400 रुपये का टारगेट दिया है। KNR के पास फिलहाल 65 अरब रुपये का ऑर्डर बुक है। इसमें हाईवेज और रोड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा करीब 68% है। ब्रोकरेज का कहना है कंपनी के रेवेन्यू के वित्त वर्ष 2024 से 2026 के दौरान सालाना 11 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। वहीं इसका EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 17 से 18 फीसदी के बीच रह सकता है।

अब बात करते हैं अनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के नरेंद्र सोलंकी के बताए शेयरों की-

1. विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia)

इस कंपनी की वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट्स में महारत है। कंपनी का मौजूदा ऑर्डर बुक करीब 4,717 करोड़ रुपये है, जिसे अगले 24 से 36 महीने में पूरा होने का अनुमान है। इसके अलावा कंपनी पास एक इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल है, जिसके चलते किसी भी तरह के इक्विपमेंट्स को खरीदने के लिए इसकी थर्ड-पार्टी पर निर्भरता काफी कम है। इसे देखते हुए सोलंकी ने इसे 300 रुपये के टारगेट के साथ खरीदने की सलाह दी है।

2. बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल (Bikaji Foods International)

बिकाजी भारत की तीसरी सबसे बड़ी एथनिक स्नैक्स कंपनी है। कंपनी के 300 से अधिक आउलेट्स हैं और यह फ्रोजन फूड सेगमेंट में भी कारोबार करती है। कंपनी अपने डायरेक्ट डिस्ट्रीब्यूटर कवरेज को बढ़ाकर वित्त वर्ष 2026 तक 4 लाख पर ले जाना चाहती है, जो अभी करीब 2.5 लाख है। यह देखते हुए सोलंकी ने इस शेयर को 900 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

3. टालब्रोस ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स (Talbros Automotive components)

यह गैस्केट बनाने वाली भारत की प्रमुख कंपनी है। हाल ही में इसे एक यूरोपीय कंपनी से 1,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर संस्पेशन ऑर्म्स की सप्लाई के लिए मिला है, जिसका इस्तेमाल EV और पारंपरिक फ्यूल वाली गाड़ियों में होगा। यह देखते हुए ब्रोकरेज ने इस शेयर को 600 रुपये के साथ खरीदने की सलाह दी है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- Fusion Microfinance में 20% का लोअर सर्किट, ब्रोकरेज ने किया डाउनग्रेड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।