RBI क्रेडिट पॉलिसी के बाद बाजार सीमित दायरे में रहा। आज बाजार की 5 दिन की तेजी पर ब्रेक लग गयाष सेंसेक्स-निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 57 प्वाइंट गिरकर 81 हजार 709 पर और निफ्टी 31 प्वाइंट गिरकर 24 हजार 678 पर बंद हुआ। हालांकि आज के बाजार में मिडकैप और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी देखी गई। आज सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में गिरावट तो वहीं निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
