Stock Market : आज भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए हैं। निफ्टी 50 इंडेक्स लगभग 0.6 फीसदी बढ़कर 24,821 पर बंद हुआ है जो पिछले बंद से लगभग 140 अंकों की बढ़त दर्शाता है। बीएसई सेंसेक्स भी लगभग 446 अंक बढ़कर 81,337 के करीब बंद हुआ जो लगभग 0.55 फीसदी बढ़त है। यह तेजी हेल्थ सर्विसेज, रियल्टी और फार्मास्यूटिकल्स जैसे सेक्टरों के मजबूत प्रदर्शन के कारण आई है। इस सेक्टरों में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। ऑटो, मेटल, एनर्जी और इंफ्रा जैसे दूसरे अहम सेक्टरों में भी लगभग 0.7 फीसदी से 1 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली।
