Get App

Experts views : निफ्टी के 24400-25200 की रेंज में कंसोलीडेट होने की उम्मीद, 24350-24400 के जोन में अहम सपोर्ट

Market trend : बढ़ते बॉन्ड यील्ड और कोविड के फिर से पैर पसारने की आशंकाओं के कारण भारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिली। सिंगापुर और हांगकांग जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की खबरों के बीच आज भारतीय इक्विटी बेंचमार्क में भारी गिरावट आई

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 20, 2025 पर 6:28 PM
Experts views : निफ्टी के 24400-25200 की रेंज में कंसोलीडेट होने की उम्मीद, 24350-24400 के जोन में अहम सपोर्ट
Share Market : दो दिनों के कंसोलीडेशन के बाद निफ्टी में गिरावट आई। इस गिरावट के बावजूद बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड मजबूत बना हुआ है

Stock market : बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 872.98 अंक या 1.06 फीसदी की गिरावट के साथ 81,186.44 पर और निफ्टी 261.55 अंक या 1.05फीसदी की गिरावट के साथ 24,683.90 पर बंद हुआ है। आज लगभग 1398 शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, 2415 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप में लगभग 1 और 1.60 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी बैंक 543 अंक गिरकर 54,877 पर और मिडकैप इंडेक्स 923 अंक गिरकर 56,183 पर बंद हुआ

निफ्टी में शामिल शेयरों की बात करें तो इटरनल में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। ऑटो ने सोमवार की बढ़त को पलट दिया। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले 4 में से 3 ऑटो स्टॉक हैं। डिफेंस स्टॉक में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च हेड देवर्ष वकील का कहना है कि बढ़ते बॉन्ड यील्ड और कोविड के फिर से पैर पसारने की आशंकाओं के कारण भारतीय बाजार में गिरावट देखने को मिली। सिंगापुर और हांगकांग जैसे दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों की खबरों के बीच आज भारतीय इक्विटी बेंचमार्क में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स- निफ्टी लगातार तीसरे सत्र में गिरकर बंद हुए। बाजार का सेंटीमेंट निगेटिव रहा निफ्टी के 50 में से 42 शेयर लाल निशान में बंद हुए। एनएसई का एडवांस-डिक्लाइन रेशियो 1:2 रहा। ये सभी क्षेत्रों, खासकर ऑटो, डिफेंस और फाइनेंशियल शेयरों में निवेशकों द्वारा बरती जाने वाली सावधानी का संकेत है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी 8 मई, 2025 के बाद पहली बार अपने 5-डे ईएमए से नीचे बंद हुआ है जो मुनाफावसूली की ओर बढ़ते रुझान का संकेत है। निफ्टी के लिए 24,494 और 24,378 पर सपोर्ट है। जबकि 24,800-24,900 की रेंज में रेजिस्टेंस होने की उम्मीद है।

बजाज ब्रोकिंग के मार्केट नोट में कहा गया है कि निफ्टी में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली है। लोअर हाई और लोअर लो फॉर्मेशन के साथ एक बड़ी बियर कैंडल बनाई है। उम्मीद है कि निकट भविष्य में निफ्टी 24,400-25,200 के रेंज के भीतर एक कंसोलीडेशन फेज में रहेगा। निफ्टी के लिए 24,350-24,400 ज़ोन में अहम सपोर्ट है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें