Experts views : Paytm नई तेजी के लिए तैयार, BSE में जल्द ही देखने को मिल सकता है 5000 रुपये से ऊपर का स्तर

जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के संस्थापक मिलन वैष्णव ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि गस्त का निचला स्तर निफ्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगर Paytm 790-795 रुपये के ऊपर जाता है तो फिर इसमें और तेजी आएगी

अपडेटेड Nov 04, 2024 पर 10:57 AM
Story continues below Advertisement
मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में मिलन वैष्णव ने कहा कि 5,000 रुपये से ज़्यादा बीएसई के लिए 4,800 रुपये का स्तर अहम है। यह वह बिंदु है जो इसका तत्काल हाइएस्ट प्वाइंट है(राउंड ऑफ़) है

जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के संस्थापक मिलन वैष्णव ने मनीकंट्रोल के साथ हुई एक बातचीत में कहा है कि अगस्त का निचला स्तर निफ्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अगस्त में बने निचले स्तर निफ्टी के लिए महत्वपूर्ण पैटर्न सपोर्ट में से एक हैं। इंडेक्स ने 20-वीक एमए (मूविंग एवरेज) के साथ-साथ 100-डे एमए को तोड़ दिया है और सपोर्ट के लिए अगस्त के निचले स्तर पर नजर रखे हुए है। अगर के स्तर टूटता है तो हमें बाजारों में कुछ लंबे समय तक कमजोरी का सामना करना पड़ सकता है।

पेटीएम में तेजी बढ़ने की उम्मीद

पेटीएम के शेयर पर बात करते हुए मिलन ने कहा कि वन 97 कम्युनिकेशंस (Paytm) ने इस साल का अधिकांश समय कमजोरी में बिताया है। हालांकि, 350-400 रुपये के पास बेस बनाने के बाद, पिछले कुछ हफ्तों में शेयर लगातार ऊपर की ओर बढ़ रहा है। यह अपने अहम रजिस्टेंस स्तर पर पहुंच गया है जो 790 रुपये के आसपास है। स्टॉक के चार्ट अच्छे दिख रहे हैं। शेयर वीकली टाइम फ्रेम पर अपने डीएमए (डेली मूविंग एवरेज) से ऊपर चला गया है। अगर यह 790-795 रुपये के ऊपर जाता है, तो हम वर्तमान अपमूव का विस्तार होते देख सकते हैं।


बीएसई लिमिटेड 5,000 रुपये के स्तर से ऊपर की ओर बढ़ने के लिए तैयार

मिलन का मानना है कि बीएसई लिमिटेड 5,000 रुपये के स्तर से ऊपर की ओर बढ़ने के लिए तैयार है। मनीकंट्रोल से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि 5,000 रुपये से ज़्यादा बीएसई के लिए 4,800 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण है। यह वह बिंदु है जो इसका तत्काल हाइएस्ट प्वाइंट है(राउंड ऑफ़) है। अगर 4,800 रुपये का स्तर पार हो जाता है तो फिर बीएई में 5,000 रुपये और उससे भी ऊपर का लेवल देखने को मिल सकता है।

Chartist Talks: मिलन वैष्णव ने बताया, नवंबर सीरीज के लिए वह ल्यूपिन और आईटीसी पर क्यों हैं सुपर बुलिश

TCS और इंफोसिस पर दबाव बढ़ने की उम्मीद नहीं

टेक्नोलॉजी स्टॉक्स पर बात करते हुए मिलन ने कहा कि उनको टेक्नोलॉजी शेयरों खास कर TCS और इंफोसिस पर दबाव बढ़ने की उम्मीद नहीं है। सेक्टोरल नजरिए से देखें तो निफ्टी आईटी इंडेक्स में केवल करेक्टिव रिट्रेसमेंट देखने को मिल रहा है। यही स्थिति टीसीएस और इंफोसिस के मामले में भी है। इन दोनों शेयरों में करेक्टिव रिट्रेसमेंट देखने को मिल रहा है और उन्होंने अपने अहम सपोर्ट को छू लिया। कुछ समय के लिए इन पर थोड़ा दबाव बना रह सकता है, लेकिन बिक्री का ये दबाव बहुत बढ़ने की उम्मीद नहीं है। वास्तव में, प्राइस एक्शन के ऐसे चरण निवेशकों को कम कीमतों पर ऐसे हाई क्वालिटी शेयरों को खरीदने करने का अवसर देते हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।