Get App

Experts views : बाजार को तेजी के लिए एक नए ट्रिगर का इंतजार, कुछ दिन और जारी रह सकता है साइडवेज कंसोलीडेशन

Market mood: घरेलू सीपीआई डेटा और कमजोर होते रुपये से पहले बाजार सीमित दायरे में रहा। अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के उम्मीदों के मुताबिक आने के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स एक नए हाई पर पहुंच गया। अमेरिका में महंगाई घटने से अगले सप्ताह फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2024 पर 8:03 AM
Experts views : बाजार को तेजी के लिए एक नए ट्रिगर का इंतजार, कुछ दिन और जारी रह सकता है साइडवेज कंसोलीडेशन
निफ्टी डेली चार्ट पर हाल ही में हुए कंसोलीडेशन से नीचे फिसल गया। ये निकट भविष्य में कमज़ोरी के रुझान का संकेत है

Stock market : आज बेंचमार्क इंडेक्सों में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिली निफ्टी 93 अंक नीचे बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 236 अंक टूटा। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो आईटी इंडेक्स ने आज बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें 0.75 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। जबकि मीडिया इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट आई। यह 2 फीसदी अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान ने कहा कि तकनीकी रूप से देखें तो एक मंद शुरुआत के बाद, बाजार को लगातार उच्च स्तरों पर बिकवाली दबाव का सामना करना पड़ा। इसने डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल भी बनाई जो काफी हद तक निगेटिव ट्रेंड का संकेत है।

श्रीकांत का मानना ​​है कि इंट्राडे मार्केट की बनावट कमजोर है, लेकिन 24,500/81000 के स्तर पर पहुंचने के बाद ही ताजा बिकवाली संभव है। इसके नीचे बाजार 25,350-25,300/80500-80300 तक फिसल सकता है। दूसरी तरफ, 24,620/81500 से ऊपर जाने पर सेंटीमेंट बदल सकता है। इस लेवल के पार जाने पर बाजार 24,700/81800 तक वापस उछल सकता है। इसके आगे भी तेजी जारी रह सकती है जो इंडेक्स को 24,775/82000 तक पहुंचा सकती है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि घरेलू सीपीआई डेटा और कमजोर होते रुपये से पहले बाजार सीमित दायरे में रहा। अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों के उम्मीदों के मुताबिक आने के बाद निफ्टी आईटी इंडेक्स एक नए हाई पर पहुंच गया। अमेरिका में महंगाई घटने से अगले सप्ताह फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें