Get App

Experts views : बुल्स के लिए निचले स्तर से वापसी की कुछ उम्मीद आ रही नजर, 24300 के आसपास दिख रहा रजिस्टेंस

Share markets : एफआईआई की बिकवाली मौजूदा बाजार पर हावी है। दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों और ट्रम्प की नीतियों से जुड़ी उम्मीदों के कारण एफआईआई की बिकवाली बढ़ी है। निफ्टी की अर्निंग्स में और गिरावट का जोखिम निवेशकों की भावनाओं पर निगेटिव असर डाल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2024 पर 6:46 PM
Experts views : बुल्स के लिए निचले स्तर से वापसी की कुछ उम्मीद आ रही नजर, 24300 के आसपास दिख रहा रजिस्टेंस
निफ्टी का मूल रुझान कमजोरी के साथ वोलेटाइल बना हुआ है। बाजार 24600-23800 के बड़े हाई लो रेंज में आगे बढ़ रहा है

Stock market : 11 नवंबर को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय इक्विटी सूचकांक सपाट बंद हुए हैं। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 9.83 अंक या 0.01 फीसदी बढ़कर 79,496.15 पर और निफ्टी 6.90 अंक या 0.03 फीसदी गिरकर 24,141.30 पर बंद हुआ। मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि भारी-उठापटक वाले इंट्रा-डे सेशन में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल और हरे निशान के बीच झूलते रहे और अंत में सपाट बंद हुए। हालांकि, चुनिंदा बैंकिंग और आईटी शेयरों में बढ़त ने बाजारों को एक और गिरावट से बचा लिया। गिरते रुपये और एफआईआई फंडों की बिकवाली के चलते निवेशक बाजार से किनारा किए हुए हैं।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि एफआईआई की बिकवाली मौजूदा बाजार पर हावी है। दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों और ट्रम्प की नीतियों से जुड़ी उम्मीदों के कारण एफआईआई की बिकवाली बढ़ी है। निफ्टी की अर्निंग्स में और गिरावट का जोखिम निवेशकों की भावनाओं पर निगेटिव असर डाल रहा है। हालांकि आईटी सेक्टर अमेरिकी डॉलर की मजबूती और अमेरिकी आईटी खर्च में बढ़त की उम्मीद के कारण बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत भी रिटेल महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है। खाने-पीने की चीजों की कीमतें मासिक आधार पर बढ़ने की संभावना है। अगर महंगाई बढ़ती है तो आरबीआई ब्याज दरों में कटौती को आगे के लिए टाल सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि निफ्टी आज काफी वोलेटाइल रहा और कोई डायरेक्शनल ब्रेकआउट देने में विफल रहा। इंडेक्स 24,000-24,350 की रेंज के भीतर ऊपर-नीचे करता रहा। मोमेंटम इंडीकेटर आरएसआई तेजी का क्रॉसओवर दिखा रहा है। इसके अतिरिक्त, डेली चार्ट पर इंडेक्स ने एक इनवर्स हैमर पैटर्न बनाया है जो तेजी के लौटने का संकेत दे रहा है। ऊपरी स्तरों पर, निफ्टी 24,500-24,550 की ओर जाता दिख सकता है, जबकि सपोर्ट 24,000 पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें