Get App

F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी हो जाएगी बंद? SEBI चीफ के एक बयान से मची खलबली

SEBI के चेयरमैन तुहिन कांता पांडा के एक बयान से आज शेयर मार्केट में खलबली मच गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), एंजल वन, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्वसेज समेत कैपिटल मार्केट से जुड़ी तमाम कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। BSE का शेयर प्राइस 7.65 फीसदी और एंजल वन का 6.42 फीसदी तक क्रैश कर गया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 21, 2025 पर 7:34 PM
F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी हो जाएगी बंद? SEBI चीफ के एक बयान से मची खलबली
SEBI के चेयरमैन ने कहा कि मार्केट रेगुलेटर F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की अवधि को बढ़ाने पर विचार कर रहा है

फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग को लेकर एक बड़ी अपडेट है। खबर है कि वीकली एक्सपायरी वाले F&O कॉन्ट्रैक्ट्स को खत्म किया जा सकता है। CNBC आवाज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टॉक एक्सचेंजों ने SEBI को सुझाव दिया है कि F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की वीकली एक्सपायरी खत्म कर दी जाए और केवल मंथली एक्सपायरी को ही रखा जाए। वैसे करीब दो हफ्ते पहले भी ऐसी ही एक खबर आई थी, लेकिन उस वक्त सेबी ने इसे महज अटकलबाजी बताते हुए खारिज कर दिया है। लेकिन अब खुद SEBI चीफ का इस मामले में जो बयान आया है, वह कुछ ऐसा ही संकेत दे रहा है। SEBI चीफ ने कहा कि मार्केट रेगुलेटर अब F&O कॉन्ट्रैक्ट की अवधि बदलने जैसे विकल्पों पर काम कर रहा है और इसके लिए जल्द ही एक कंसल्टेशन पेपर भी जारी किया जाएगा।

SEBI के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे के एक बयान से आज शेयर मार्केट में खलबली मच गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), एंजल वन, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्वसेज समेत कैपिटल मार्केट से जुड़ी तमाम कंपनियों के शेयरों में तेज गिरावट आई। BSE का शेयर प्राइस 7.65 फीसदी और एंजल वन का 6.42 फीसदी तक क्रैश कर गया।

SEBI के चेयरमैन ने कहा कि मार्केट रेगुलेटर F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की अवधि को बढ़ाने पर विचार कर रहा है। हालांकि साथ में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल अभी सिर्फ इस पर विचार हो रहा है और SEBI कोई भी फैसला लेने से पहले एक कंसल्टेंशन जारी पेपर जारी करेगी।

इससे पहले खबर आई थी कि स्टॉक एक्सचेंजों ने भी वीकली एक्सपायरी को खत्म करने की सलाह दी है। एक्सचेंचों का कहना है कि वीकली एक्सपायरी से न तो लॉन्ग-टर्म हेजिंग का मकसद पूरा हो रहा है और न ही यह रिटेल निवेशकों के हित में है। वीकली एक्सपायरी में मैनिपुलेशन की संभावना अधिक होती है, जिसके चलते रिटेल निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है। इन्हीं खबरों के बाद आज कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में आज भारी हलचल देखी गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें