निवेशक तगड़े रिटर्न के लिए small-cap पर दांव लगाते हैं लेकिन इस सेक्टर में सही शेयर चुनना टेढ़ी खीर है। उदाहरण के लिए BSE smallcap index में करीब 650 स्टॉक हैं। इनमें से वैल्यू स्टॉक चुनना काफी मुश्किल है। ये खोज शुरू करने सबसे अच्छा तरीका ये है कि इस बात पर नजर रखें की एमएफ और विदेशी संस्थागत निवेशक अपने पैसे कहां लगा रहे हैं।
