India VIX: नियर टर्म में मार्केट के उतार-चढ़ाव को मापने वाला इंडिया वीआईक्स इंडेक्स आज इंट्रा-डे में छह महीने के हाई पर चला गया। यह निवेशकों के बीच बढ़ते बेयरेश सेंटिमेंट का संकेत दे रहा है। India VIX आज इंट्रा-डे में उछलकर 17.45 पर पहुंच गया जो अगस्त 2024 के बाद का रिकॉर्ड हाई है। इस साल यह करीब 20 फीसदी मजबूत हुआ है। मार्केट एक्सपर्ट्स ने मनीकंट्रोल से बातचीत में कहा कि अगस्त से यह 12 और 17 की रेंज में ऊपर-नीचे हो रहा था और इससे अगले 30 दिनों में निफ्टी के आउटलुक को लेकर मार्केट में घबड़ाहट का संकेत मिल रहा था।
