Get App

Stock To Invest: सोने की ऊंची कीमतों से इस बैंक शेयर को होगा फायदा, आगे दिखेगी तेजी

अनुज सिंघल फेडरल बैंक पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि बैंक शेयरों में सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। कल की भारी बिकवाली के बीच भी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 01, 2024 पर 10:20 AM
Stock To Invest: सोने की ऊंची कीमतों से इस बैंक शेयर को होगा फायदा, आगे दिखेगी तेजी
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि 4 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। सोने की ऊंची कीमतों से बैंक को फायदा मिलेगा।

Stock To Invest: कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है। निफ्टी 25850 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी भी निचले स्तरों से 150 प्वाइंट सुधरा है। स्मॉलकैप और मिडकैप OUTPERFORM कर रहे हैं। इस बीच Tech Mahindra, Wipro, NTPC, Reliance Industries, Infosys निफ्टी का टॉप गेनर है। वहीं Asian Paints, Titan Company, Bajaj Finance, JSW Steel और IndusInd Bank टॉप लूजर रहा। मेटल, एफएमसीजी, फार्मा को छोड़कर सभी सेक्टर हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल ने FEDERAL BANK और INDIAMART के स्टॉक्स पर दांव लगाया है।

FEDERAL BANK

अनुज सिंघल फेडरल बैंक पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि बैंक शेयरों में सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। कल की भारी बिकवाली के बीच भी स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली थी। शेयर में 100 DMA के सपोर्ट से खरीदारी देखने को मिली। वहीं कल 50 DMA भी पार करने में कामयाब रहा।

अनुज सिंघल ने आगे कहा कि 4 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। सोने की ऊंची कीमतों से बैंक को फायदा मिलेगा। बैंक का करीब 25,000 करोड़ रुपये का गोल्ड लोन पोर्टफोलियो है। एक महीने के शिखर पर भाव पहुंचे है। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI नजर आ रहा है। पिछले 6 दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है।

INDIAMART

सब समाचार

+ और भी पढ़ें