अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने 18 सितंबर को इंटरेस्ट रेट 50 बेसिस प्वाइंट्स घटा दिया। इससे फेडरल फंड रेट 4.75-5.0 फीसदी की रेंज में आ गया है। फेड ने 2020 के बाद पहली बार इंटरेस्ट रेट में कमी की है। फेड ने इस साल दिसंबर तक इंटरेस्ट रेट में और 50 बेसिस प्वाइंट्स की कमी का संकेत दिया है। अगले साल भी इसमें 100 बेसिस प्वाइंट्स की कमी हो सकती है। सवाल है कि अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कमी के बाद क्या आरबीआई भी इंटरेस्ट रेट घटाएगा? अगर रेट घटाता है तो कितना घटाएगा?
